फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   you may need good CIBIL score to avail 90 percent loan on gold

सोने पर 90 फीसदी कर्ज के लिए बेहतर होना चाहिए सिबिल स्कोर

Mon, 10 Aug 2020 12:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Aug 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
you may need good CIBIL score to avail 90 percent loan on gold
गोल्ड लोन - फोटो : अमर उजाला

गोल्ड लोन को आमूमन कोलैटरल लोन माना जाता है और इसके लिए सिबिल स्कोर खास जरूरी नहीं होता है, क्योंकि इसमें जोखिम नहीं रहता है। लेकिन, आरबीआई ने 31 मार्च, 2021 तक कर्ज और सोने की मूल्य का अनुपात (एलटीवी) बढ़ाने के फैसले से सिबिल स्कोर की भूमिका अहम हो जाएगी। एलटीवी बढ़ाने का मतलब है कि ग्राहक अपने सोने की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज बैंक या वित्तीय संस्थान से ले सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। बैंकिंग विशेषज्ञों की मानें तो केंद्रीय बैंक ने भले ही सुविधा दी है, लेकिन कोविड-19 के कारण बने हालात और सोने की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए 90 फीसदी कर्ज पाना आसान नहीं होगा। सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 90 फीसदी कर्ज मिलेगा, जिनकी भुगतान क्षमता के साथ सिबिल स्कोर बेहतर होगा।

विज्ञापन


पर्सनल लोन से काफी सस्ता
बैंकबाजार डॉ़टकॉम के मुताबिक, ग्राहक गोल्ड लोन तभी लेता है जब उसे कम अवधि के लिए पैसे की जरूरत है और वित्तपोषण का दूसरा विकल्प न हो। यह लोन आप ईएमआई से चुका सकते हैं या बैंक खाते में ओवरड्राफ्ट बनाकर जरूरत के अनुसार खर्च कर सकते हैं। खास बात है कि यह पर्सनल लोन से काफी सस्ता भी होता है।
विज्ञापन


90 फीसदी कर्ज पाना आसान नहीं
आरबीआई के फैसले के अनुसार, अगर कर्जदाता सोने की कीमत की 90 फीसदी राशि का कर्ज मंजूर करेगा तो उसके पास सिर्फ 10 फीसदी मार्जिन बचेगा। यह सोने की कीमतों में अस्थिरता को देखते हुए काफी कम है। से में ग्राहकों के लिए सोने की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज पाना आसान नहीं होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए कर्जदाता अधिकतम 80 फीसदी तक कर्ज दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो मुश्किल हो जाएगी वसूली

  • इन फैसले से आम आदमी को तो राहत मिलेगी, लेकिन इससे कर्जदाताओं की चिंता बढ़ जाएगी।
  • अगर सोने के दाम गिरते हैं या कर्ज देने वाला डिफॉल्ट कर जाता है तो कर्जदाताओं को वसूली में मुश्किल आएंगी।
  • कीमत में गिरावट आने पर कर्जदाता के पास गिरवी रखे गए सोने का मूल्य कर्ज की राशि से कम हो सकता है।

...ये दस्तावेज जरूरी

  • पहचान पत्र के लिए पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पते के लिए आधार कार्ड, बिजली-टेलीफोन बिल, पानी बिल, राशन कार्ड में से कोई एक।
  • कोई बैंक आपके हस्ताक्षर की जांच के लिए पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस मांग सकते हैं।
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो। ग्राहक अगर पढ़ा-लिखा न हो तो विटनेस लेटर जरूरी।

लोन का उद्देश्य तय करेगा योग्यता
सिबिल स्कोर के अलावा पर्पज ऑफ लोन भी तय करेगा कि बैंक सोने की कीमत का कितना कर्ज देंगे। मान लीजिए, आप टूर एंड ट्रैवल्स कारोबार के लिए गोल्ड लोन अप्लाई करते हैं तो 90 फीसदी कर्ज नहीं मिलेगा क्योंकि छह महीने तक कारोबार में तेजी नहीं आनी है। खाने-पीने या आईटी कारोबार के लिए 90 फीसदी कर्ज मिलना संभव है क्योंकि महामारी के बाद इसमें बड़ा उछाल आएगा।

-अजय केडिया, एमडी, केडीया एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed