फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   You can take a loan from PPF account at one percent interest during financial emergency

काम की बात: पीपीएफ खाते से संकट में ले सकते हैं एक फीसदी ब्याज पर लोन

Mon, 17 May 2021 06:48 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 May 2021 06:48 AM IST
सार

  • पर्सनल और गोल्ड लोन जैसे अन्य विकल्पों के मुकाबले पड़ता है सस्ता 
  • 25% राशि लोन के रूप में ले सकते हैं खाते में कुल जमाओं का  
  • 36 महीने में भुगतान नहीं करने पर देना होगा ज्यादा ब्याज

विज्ञापन
You can take a loan from PPF account at one percent interest during financial emergency
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संक्रमण की दूसरी लहर के कारण आर्थिक और कारोबारी गतिविधियां ठप होने से लोगों के सामने वित्तीय संकट उत्पन्न हो गया है। पैसे की जरूरतें पूरी करने के लिए लोग पर्सनल लोन, गोल्ड लोन के साथ फिक्स्ड डिपॉजिटी पर और क्रेडिट कार्ड से लोन ले रहे हैं। ब्याज दर के लिहाज ये विकल्प ज्यादा महंगे पड़ते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) खाते से लोन लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके लिए न तो कुछ गिरवी रखना पड़ता है और न ही क्रेडिट स्कोर की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन


आपके पीपीएफ खाते में जमा राशि के आधार पर महज एक फीसदी ब्याज पर तीन साल यानी 36 महीने के लिए लोन ले सकते हैं । इस पर ब्याज की गणना के समय आपके खाते से लोन की रकम कट जाती है। तय अवधि में लोन नहीं चुकाने पर 6 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे समझें गणित
खाता खुलने के पांचवें वित्तवर्ष में लोन लेने पर शुरुआती तीन वित्तवर्ष के दौरान खाते में जमा कुल राशि का 25% हिस्सा ही लोन के रूप में मिलेगा। मसलन, इस अवधि तक खाते में 4 लाख हैं तो इसका 25% यानी एक लाख रुपये ही लोन मिलेगा। वर्तमान में पीपीएफ खाते पर 7.1% ब्याज है। ऐसे में लोन पर 1% ज्यादा यानी 8.1% ब्याज देना होगा।



ये हैं नियम और शर्तें

  • लोन लेने के लिए जरूरी है कि आपका पीपीएफ खाता तीन साल पुराना होना चाहिए। 
  • यह लोन पीपीएफ खाता खोलने के तीसरे और छठे वित्त वर्ष के बीच ले सकते हैं। 
  • आपके खाते में जमा कुल राशि की केवल 25 फीसदी ही लोन के तौर पर मिलेगा। 
  • तीसरे साल में लोन लिया है तो इसकी गणना दो साल बाद जमा रकम के आधार पर होगी । 
  • अप्रैल से लेकर किसी भी महीने में लोन के लिए आवेदन करने पर गणना 31 मार्च तक जमा राशि के आधार पर ही होगी। 
  • साल में एक बार लोन मिलेगा। पूरी राशि जमा करने के बाद ही दूसरा ले सकेंगे।


बैंकों ने महामारी में घटा दी पर्सनल लोन की ब्याज दरें 
महामारी के दौर में वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए यूनियन बैंक सस्ती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है । आपको भी जरूरत है , तो टेबल के जरिये जान सकते हैं किस बैंक की कितनी ब्याज दर है...
 

बैंक  लोन राशि (रुपये में) ब्याज दर
एसबीआई   20 लाख तक   9.60- 13.85%
बैंक ऑफ बड़ौदा  50 हजार-10 लाख तक 10.00-15.60%
पीएनबी  10 लाख तक 8.95-14.50%
यूनियन बैंक  15 लाख तक 8.90-13.00%
एचडीएफसी बैंक  50 हजार-40 लाख तक 10.50-21.00%
आईसीआईसीआई बैंक  25 लाख तक 10.50-19.00%
एक्सिस बैंक 50 हजार - 15 लाख तक 10.49-21.00%
इंडसइंड बैंक  50 हजार - 15 लाख तक 11.00% से शुरू
एचएसबीसी बैंक  30 लाख तक 9.99-14.00%
कोटक महिंद्रा बैंक   50 हजार- 20 लाख तक 10.75-24.00%
बजाज फिनसर्व  25 लाख तक 13.00%
.

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed