फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Yet to receive your tax refund This is what you should do

अभी तक नहीं मिला आयकर रिफंड, तो ऐसे करें दोबारा अपील

Thu, 26 Sep 2019 02:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Yet to receive your tax refund This is what you should do

आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद रिफंड आने की खुशी ही अलग होती है। रिटर्न भरने की अंतिम तिथि निकले करीब एक महीना हो गया है और आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है तो ई-फाइलिंग पोर्टल पर सर्विस रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, अगर आपने अपनी वास्तविक देनदारी से ज्यादा टैक्स दिया है तो आप आयकर रिफंड पाने के हकदार हैं। ऐसा अमूमन तब होता है, जब दिया गया एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट टैक्स या काटा गया टीडीएस करदाता की टैक्स देनदारी से ज्यादा हो। आयकर विभाग आपके रिटर्न की प्रोसेसिंग करने के बाद रिफंड देने का फैसला करता है। इस संबंध में करदाता को एसएमएस या ईमेल के जरिये जानकारी भेजी जाती है। इसमें बताया जाता है कि आयकरदाता को कितने रिफंड का भुगतान किया जाएगा। आयकर कानून की धारा 143(1) के तहत भेजी गई इस सूचना में रिफंड का सीक्वेंस नंबर भी दिया जाता है। करदाता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आयकर विभाग आपका रिफंड पूर्व-सत्यापित बैंक खाते में ही डालेगा। 

विज्ञापन

करदाताओं के लिए सबसे जरूरी बात 

ई-फाइलिंग वेबसाइट पर रिफंड री-इश्यू के लिए अनुरोध करने से पहले करदाता को इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए कि टिन-एनएसडीएल वेबसाइट पर रिफंड का रिजेक्शन दिख रहा हो। अगर आप अपने रिफंड का स्टेटस ट्रैक नहीं कर सकते हैं या ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अमान्य करने का कारण नहीं बताया गया है, तो आप रिफंड री-इश्यू का अनुरोध नहीं कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप ई-फाइलिंग वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं। ई-निवारण टैब में ऐसा करने की सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डालें रिफंड री-इश्यू की अपील

  • सबसे पहले ई फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in पर लॉग-इन करें।
  • माई अकाउंट मेनू पर क्लिक करें, फिर सर्विस रिक्वेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • न्यू रिक्वेस्ट के तौर पर रिक्वेस्ट टाइप को सेलेक्ट करें और रिफंड इश्यू के तौर पर रिक्वेस्ट कैटेगरी को सेलेक्ट करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको पैन, रिटर्न का प्रकार, एसेसमेंट ईयर, एकनॉलेजमेंट नंबर, कम्युनिकेशन रेफरेंस नंबर, रिफंड नहीं आने का कारण और रेस्पॉन्स दिखाई देगा।
  • उस बैंक खाते को सेलेक्ट करें जिसमें पैसा क्रेडिट कराना है और फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें। यहां आपको बैंक खाता संख्या, आईएफएससी, बैंक का नाम और खाते की डिटेल दिखेगी।
  • अगर डिटेल सही हैं तो पॉपअप में ओके पर क्लिक करें, जहां डायलॉग बॉक्स में ई-सत्यापन का विकल्प दिखेगा। अपील भरने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड यानी आधार ओटीपी को जेनरेट कर इसमें भरें।
  • आपको रिफंड री-इश्यू सबमिशन की पुष्टि वाला सक्सेस का मैसेज दिखेगा।

ऐसे फॉलो करें अपनी री-इश्यू अपील

  • सबसे पहले ई फाइलिंग पोर्टल पर लॉग-इन करें। 
  • इसके बाद माइ अकाउंट पर जाएं और सर्विस रिक्वेस्ट को सेलेक्ट करें। व्यू रिक्वेस्ट विकल्प में रिक्वेस्ट टाइप को चुनें और रिफंड री-इश्यू के तौर पर रिक्वेस्ट कैटेगरी पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही करदाता को अपनी अपील की स्थिति पता चल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed