फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Withdrawing pension through app to soon become a reality

जल्द ही EPFO लांच करेगा मोबाईल ऐप, घर बैठे निकाल सकेंगे पेंशन

Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
Withdrawing pension through app to soon become a reality
- फोटो : demo pics
जल्द ही आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से पेंशन निकाल पाएंगे। सरकारी कर्मचारियों का पेंशन देखने वाली संस्था ईपीएफओ, पेंशनधारियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप्लीकेशन बनाने की दिशा में पहल कर रही है। ऐप बनाने के साथ ही ईपीएफओ अपनी ज्यादातर सेवाओं को आनलाइन करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी तकनीक को भी उन्नत करने का भरपूर प्रयास कर रहा है ताकि पेंशन लेने वालों को ईपीएफओ ऑफिस के चक्कर न लगाने पड़े। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल प्रविडेंट फंड कमिश्नर, वी. पी. जॉय ने बताया, 'आइडिया यह है कि लोग हमारी ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकें। अगले साल की शुरुआत में ही ऑनलाइन सेवाएं शुरू हो जाएंगी।'
विज्ञापन


वी. पी. जॉय ने कहा, 'हम पेंशनरों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप बना रहे हैं और उम्मीद है कि अगले साल तक यह तैयार हो जाएगा।' पेंशनरों के लिए ऐप आने से कागजी कार्रवाई में कमी आएगी और आवेदन की प्रक्रिया में भी कम समय लगेगा। इसमें आधार के इस्तेमाल से इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ई-केवाइसी) के जरिए वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वी. पी. जॉय ने बताया कि आसान भुगतान के लिए बैंकों के साथ तालमेल भी की जा रही है। अभी देशभर के अपने 123 दफ्तरों के डेटा इसके दिल्ली दफ्तर के सेंट्रल सर्वर में डाले जा रहे हैं। जॉय ने बताया, हमने एक ऑफिस से डेटा मूव कर लिया है और यहां (सेंट्रल सर्वर में) सभी डेटा लाने की पूरी प्रक्रिया जल्द हो जाएगी।' सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ ऐडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) को ईपीएफओ की तकनीक सुधारने का जिम्मा मिला है। जॉय ने बताया कि संगठन के कुल 3.84 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से कुल 1.4 करोड़ के अकाउंट्स आधार से जोड़े जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सीडीएसी विभिन्न ऐप बनाने में भी ईपीएफओ की मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed