फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   withdraw money using sbi pos machine without any transaction charge

SBI ने दिया बड़ा गिफ्ट, अब पीओएस मशीन से पैसा निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

Fri, 20 Apr 2018 11:54 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
withdraw money using sbi pos machine without any transaction charge
एटीएम में कैश न होने की दिक्कत से परेशान लोगों को राहत देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बड़ा गिफ्ट दिया है। अब आप अपने नजदीक में स्थित प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) से पैसा निकाल सकेंगे और इसके लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्रतिदिन निकाल सकेंगे 2 हजार रुपये तक कैश
एसबीआई की इस सुविधा का लाभ सभी बैंकों के खाताधारक उठा सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के अनुसार,टियर 1 और 2 शहरों में रहने वाले लोग 1 हजार रुपये और टियर 3 से टियर 6 में रहने वाले डेबिट कार्ड धारक 2 हजार रुपये निकाल सकेंगे। 
विज्ञापन


एसबीआई की देश भर में 6 लाख मशीन
बैंक ने एक बयान में कहा कि 'एसबीआई की कुल 6.08 लाख पीओएस मशीनें हैं, जिसमें से 4.78 लाख पीओएस मशीनों से एसबीआई के ग्राहकों और उन बैंकों के ग्राहकों को नकदी निकालने की सुविधा दी गई है, जिन्होंने अपने ग्राहकों के लिए यह सुविधा शुरू कर रखी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 राज्यों में कैश की ज्यादा किल्लत

withdraw money using sbi pos machine without any transaction charge
sbi

11 राज्यों में कैश की किल्लत होने की बड़ी वजह सामने निकलकर आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि लोगों में छोटे नोटों की डिमांड ज्यादा होने से एटीएम खाली हो गए हैं। 

नकदी में 70 हजार करोड़ की कमी
रिपोर्ट में कहा गया है देश डिजिटल और कैश ट्रांजेक्शन को लेकर के गलत अनुमान लगाया गया था,जिसकी वजह से यह संकट पैदा हुआ। यह राशि देशभर के एटीएम से महीने भर में निकाली जाने वाली रकम के एक तिहाई हिस्से के बराबर है।

मार्च में सिस्टम में 19.4 लाख करोड़ की नकदी होनी चाहिए, लेकिन 17.5 लाख करोड़ की नकदी ही मौजूद थी। यानी नकदी की जरूरत और उपलब्धता में 1.9 लाख करोड़ रुपये का अंतर रहा। वहीं, इस दौरान डिजिटल लेनदेन में खासी कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed