फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Withdraw EPF fonline from May

अच्छी खबर: इस माह से ऑनलाइन निकाल सकेंगे PF

Mon, 20 Feb 2017 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
Withdraw EPF fonline from May

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। जल्द ही आप अपने ईपीएफ का पैसा ऑनलाइन निकाल सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ईपीएफ निकासी और पेंशन जैसे सभी दावों के ऑनलाइन निपटान की व्यवस्था मई तक हकीकत रूप ले लेगी। इसके साथ ही ईपीएफओ के अंशधारकों के लिए जटिल कागजी कार्य समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन


फिलहाल ईपीएफओ को ईपीएफ निकासी दावे, पेंशन निर्धारण के निपटान या मृतक के परिजनों को सामूहिक बीमा लाभ उपलब्ध कराने के लिए लगभग एक करोड़ आवेदन प्राप्त होते हैं। ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने कहा, 'सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को केंद्रीय सर्वर से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


हम ईपीएफ निकासी और पेंशन निपटान जैसे सभी प्रकार के आवेदन ऑनलाइन जमा करने की सुविधा इस साल मई में पेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो महीनों में ईपीएफओ के सभी कार्यालयों को केंद्रीय सर्वर से जोड़ा जाएगा। उसके बाद सभी आवेदन ऑनलाइन जमा करने की सुविधा शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार से लिंक हो जाएगा आपका पेंशन खाता

Withdraw EPF fonline from May
EPFO

दरअसल ईपीएफओ अपने सभी पेंशन खातों को आधार से लिंक करना चाहता है। अगर आपका आधार कार्ड नहीं बना है, तो इसको किसी भी नजदीकी आधार केंद्र से जाकर के बनवा लिजिए।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए आधार की जरूरत को देखते हुए ऐसा किया गया है। बता दें कि ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना के लिए पेंशनभोगियों के साथ-साथ अंशधारकों के लिए आधार जमा करना अनिवार्य है।नई व्यवस्‍था के तहत आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

ईपीएफओ ने बैंकों के जरिये सीधे जीवन प्रमाणपत्र स्वीकार करने की व्यवस्था खत्म कर दी है। पेंशनभोगियों को अपने मोबाइल फोन या साझा सेवा केंद्रों या बैंक शाखाओं के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र देना होगा। पेंशनधारकों को अपने मोबाइल फोन, साझा सेवा केंद्रों या बैंक शाखाओं के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed