फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   With these tips you can easily save money by investing after demonetisation

नोटबंदीः टैक्स बचाने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल, होगा फायदा

Thu, 12 Jan 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
With these tips you can easily save money by investing after demonetisation
tax evasion
नोटबंदी के बाद टैक्स सेविंग करने के लिए इन्वेस्टमेंट कहां करें, इसके बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। अभी ज्यादातर कंपनियों में इन्वेस्टमेंट प्रूफ सबमिट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी लोग नोटबंदी से उबरे नहीं है और ज्यादातर लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो अपना पैसा किसमें इन्वेस्ट करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा टैक्स सेव हो सकेगा।
विज्ञापन


टैक्स सेविंग के लिए लोग करते हैं इनमें इन्वेस्टेमेंट
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के अंतर्गत आप कई सारे इंस्ट्रूमेंट्स में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। सरकार की तरफ से ईपीएफ, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, सीनियर सिटीडन सेविंग स्कीम, फिक्सड डिपॉजिट, एलआईसी, इन्श्योरेंस कंपनी और म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान, नेशनल पेंशन स्कीम, ईएलएसएस आदि हैं, जिनमें इन्वेस्टमेंट करके आप टैक्स सेविंग कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक में मिलने वाले इंटरेस्ट, बच्चों की स्कूल फीस, आपदा राहत कोष में चंदा देना भी शामिल होता है।  
विज्ञापन

 

इनमें न करें इन्वेस्टमेंट

With these tips you can easily save money by investing after demonetisation
सैयदराजा स्थित यूनियन बैंक शाखा में पैसा निकालने के लिए जुटी भीड़।
नोटबंदी के बाद इनमें इन्वेस्टमेंट करने से बचें

फाइनेंशियल प्लानर और टैक्स एक्सपर्ट बिस्वाजीत सेनापति के अनुसार, लोगों को नोटबंदी के बाद पीपीएफ, ईपीएफ/वीपीएफ और सुकन्या समृद्घि अकाउंट में इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनपर मिलने वाला इंटरेस्ट रेट बैंकों के इंटरेस्ट रेट से तय होता है। नोटबंदी के बाद बैंकों में काफी पैसा जमा हुआ है, जिसके फलस्वरुप इंटरेस्ट रेट काफी कम हो सकता है। इसलिए इनमें इन्वेस्टमेंट करने से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है।

डेट फंड में कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट

डेट फंड में इन्वेस्टमेंट करना एक बढ़िया ऑप्शन रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ इन पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की जाएगी। सेनापति के अनुसार, आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट और टैक्स सेविंग फिक्सड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट करके टैक्स बचा सकते हैं।
 

शेयर मार्केट से लिंक इक्विटी में इन्वेस्टमेंट करने से मिलेगा ज्यादा रिटर्न

With these tips you can easily save money by investing after demonetisation
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self
इक्विटी मार्केट से लिंक्ड इन्सट्रूमेंट्स में इन्वेस्टमेंट करने से भी होगा ज्यादा फायदा

सरकार की तरफ से जारी कई सारे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं, जो की शेयर मार्केट से लिंक हैं। इनमें जमा किया हुआ पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट होता है। नोटबंदी के बाद से शेयर मार्केट अभी नीचे चल रहा है और लांग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए अभी यह फायदे का सौदा है। नेशनल पेंशन स्कीम, टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड, यूनिट लिंक इन्वेस्टमेंट प्लान और राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम शामिल हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed