फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   with rising petrol price, you can save a lot more money by applying these tricks

बढ़ते पेट्रोल और गिरते रुपये के बीच भी आप कर सकते हैं बचत, अपना सकते हैं यह कारगार तरीके

Sat, 08 Sep 2018 12:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
with rising petrol price, you can save a lot more money by applying these tricks
बचत और निवेश के जरिये अमीर बनने के लिए यह अति आवश्यक है कि अनुशासन पूर्ण तरीके से अपनी वित्तीय योजनाओं को क्रियान्यवन में लाया जाए। अमीर बनने के लिए बचत और मुद्रास्फीति से अधिक रिटर्न वाली निवेशों के विकल्पों की जानकारी आवश्यक है। आपकी मासिक आय चाहे जो भी हो, एक फिक्स लक्ष्य और कम से कम 20 प्रतिशत बचत अपनी आमदनी में से जरुर करें और जितना अधिक आप बचा सकते हैं उतना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन


फाइनेंशल प्लानिग के नियम जो धन संचय के लिए जरुरी हैः 
  • किसी भी संकट की घड़ी के लिए आप अपनी कमाई के कम से कम छह महीने कि राशि को कैश यानि नकदी के रुप में रखें। 
  •  
  • किसी भी संकट की स्थिति के खिलाफ सुरक्षा के रूप में एक उपयुक्त अवधि बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदें।
  •  
  • अपने दीर्घकालिक और अल्पकालिक वित्तीय लक्ष्यों की सूची बनाएं और उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शुरुआती बचत शुरू करें।
  •  
  • जितनी जल्दी हो सके अपनी सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं और सेवानिवृत्ति के लिए मासिक बचत को अलग करें। 

लम्बी अवधि तक नियमित निवेश करने से व्यक्ति अपनी नेट वर्थ को बढ़ा सकता है। इसके दो फायदे होते है, सबसे बड़ा फायदा चक्रवृद्धि ब्याज की वजह से मिलता है। नियमित निवेश से आपकी निवेश राशि का एवरेज कास्ट भी कम होता है। निवेश के लिए एक विविध पोर्टफोलियो बनाना चाहिए जिसमें सभी प्रकार के निवेश के विकल्प जैसे-  इक्विटी, डैट, सोना और रियल एस्टेट जैसी सभी संपत्ति वर्ग पर्याप्त रूप से आवंटित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


बचत के कुछ हिस्से को टैक्स सेविंग विकल्प जैसे - पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) आदि में निवेश करना जरुरी है। निवेश पोर्टफोलियो का यह हिस्सा सुरक्षा उद्देश्यों के लिए है न कि अधिक रिटर्न के लिए। ऐतिहासिक रूप से, इक्विटी एकमात्र विकल्प जिसने मुद्रास्फीति से कही ज्यादा रिटर्न निवेशकों को प्रदान किये है। इसलिए इक्विटी एक्सपोजर जरूरी है, इस एक्सपोजर को शेयर बाजारों में प्रत्यक्ष भागीदारी या म्यूचुअल फंड के माध्यम से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अवस्था में इक्विटी निवेश का अनुपात पोर्टफोलियो में  अधिक होना चाहिए, क्योंकि उस उम्र में जोखिम सहनशीलता अधिक है। जैसे-जैसे व्यक्ति की आयु बढ़ती है ये अनुपात कम होता जाना चाहिए और पोर्टफोलियो को तब सुरक्षित निवेश विकल्पों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।


अंततः बचत और नियमित निवेश ही धन संचय की कुंजी है। बचत करने की आदत और बचत को सही जगह निवेश करने से ही व्यक्ति अमीर बन सकता है। निवेश के विकल्पों के बारे में जानकारी और मुद्रास्फीति से अधिक रिटर्न प्रदान करने वाली स्कीमों का चयन अगर सही हो तो व्यक्ति रिटायरमेंट तक एक अच्छी रकम जोड़ सकता है। 

(राहुल अग्रवाल, डायरेक्टर, वेल्थ डिस्कवरी/ईजी वेल्थ)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed