फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   win upto 15 lakh rupees for giving a name tagline logo for this govt institution

सुनहरा मौका: घर बैठे 15 लाख रुपये कमाने का मौका, बस करना होगा मोदी सरकार का यह काम

Wed, 28 Jul 2021 01:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 28 Jul 2021 01:58 PM IST
सार

आप घर बैठे 15 लाख रुपये कमा सकते है। इसके लिए आपको 15 अगस्त तक एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। प्रतियोगिता के तहत वित्त मंत्रालय ने विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) के लिए एक नाम, लोगो और टैगलाइन का सुझाव मांगा है। 

विज्ञापन
win upto 15 lakh rupees for giving a name tagline logo for this govt institution
घर बैठे 15 लाख रुपये कमाने का मौका - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार ने आम जनता को घर बैठे 15 लाख रुपये कमाने का मौका दिया है। यह आप सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है। इसके तहत आपको 15 अगस्त तक एक प्रतियोगिता में भाग लेना होगा और विजेता ईनाम में आप दो लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक की राशि जीत सकते हैं। यानी आप मोदी सरकार की पहल का लाभ उठाकर लखपति बन सकते हैं। 

विज्ञापन


क्या है सरकार का प्लान?
केंद्रीय बजट 2021 में केंद्र ने विशेष रूप से बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए एक विकास वित्तीय संस्थान (DFI) बनाने की योजना की घोषणा की थी। केंद्र ने राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 2024-25 तक 7000 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर 111 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


ये है सरकार की स्कीम
वित्त मंत्रालय ने नागरिकों से विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) के लिए एक नाम और एक टैगलाइन का सुझाव मांगा है। साथ ही एक लोगो भी डिजाइन करने को कहा है जो ऊपर वर्णित गतिविधियों की भावना का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होना चाहिए नाम, टैगलाइन और लोगो
नाम, टैगलाइन और लोगो को विकास वित्तीय संस्थान की स्थापना के पीछे के इरादे का प्रतिनिधित्व करना चाहिए और इसके जरिए यह स्पष्ट होना चाहिए कि डीएफआई क्या करेगा या क्या कर सकता है। यह एक दृश्य हस्ताक्षर की तरह होना चाहिए, जिसे याद करना और उच्चारण करना आसान हो।

इस तरह ले सकते हैं प्रतियोगिता में हिस्सा
इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको Mygov.in पर लॉगइन करना होगा। यहां पार्टिसिपेट विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपनी जानकारी देने के बाद अपनी एंट्री दाखिल कर दें। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन और एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। सभी के सुझावों का मूल्यांकन क्रीएटिविटी, जीवंतता, विषय से जुड़ने की क्षमता पर किया जाएगा। नागरिकों और सभी हितधारकों को नए भारत की भावना को प्रतिबिंबित करना चाहिए।


पुरस्कार की राशि 

प्रतियोगिता की तीनों अलग-अलग कैटेगरी है। तीनों में पुरस्कार राशि भी अलग है। यदि तीनों कैटेगरी में आप पहला स्थान हासिल करते हैं तो आपको 15 लाख रुपये का ईनाम मिलगा।
 
कैटेगरी पहला स्थान दूसरा स्थान तीसरा स्थान
नाम पांच लाख तीन लाख दो लाख
टैगलाइन पांच लाख तीन लाख दो लाख
लोगो पांच लाख तीन लाख दो लाख

(राशि रुपये में)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed