{"_id":"5abc76da4f1c1b522a8b479f","slug":"will-have-to-wait-till-august-for-emi-to-come-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त तक करना होगा लोन EMI कम होने का इंतजार, RBI से नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई राहत","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
अगस्त तक करना होगा लोन EMI कम होने का इंतजार, RBI से नहीं मिलेगी किसी तरह की कोई राहत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
urjit patel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से लोन लेने वाले करोड़ों कस्टमर को ईएमआई कम होने के लिए कम से कम अगस्त तक का इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अगस्त में मुख्य ब्याज दर में कटौती कर सकता है। हालांकि अगले महीने होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के दौरान आरबीआई संतुलित रुख अपना सकता है। एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
खत्म हुआ महंगाई बढ़ने का जोखिम
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफाएमएल) के मुताबिक, महंगाई बढ़ने का जोखिम खत्म हो चुका है। मार्च में महंगाई दर 4.2 फीसदी पर रहने की संभावना है, जो दिसंबर में 5.2 फीसदी से कम तथा आरबीआई के 2-6 फीसदी के लक्ष्य के दायरे में है।
विज्ञापन
चार माह के निचले स्तर पर महंगाई दर
फरवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर 4.44 फीसदी पर रही। आरबीआई खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक नीति तय करता है।
विज्ञापन
बोफाएमएल ने कहा कि मानसून सामान्य रहने पर खाद्य मुद्रास्फीति नियंत्रित रह सकती है।
अच्छे मानसून की उम्मीद
इसके अलावा, बजट 2018 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का खाद्य मुद्रास्फीति पर सीमित असर होगा, क्योंकि संशोधित एमएसपी अधिकांश खरीफ फसलों के लिए बाजार मूल्य से नीचे है। इसकी पूरी संभावना है कि सामान्य मानसून साल 2018 की दूसरी छमाही में खाद्य मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखेगा।
केंद्रीय बैंक की अगली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पांच अप्रैल को होनी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मानसून सामान्य रहा तो अगस्त में मुख्य ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती हो सकती है।