फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   who worked in US and opened a 401k acount has to declare details

अमेरिका में काम करने की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए जरूरी खबर

Wed, 08 Jul 2015 08:51 PM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
who worked in US and opened a 401k acount has to declare details

अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में काम करके वापस लौटा है तो उसे काले धन को लेकर बना नया कानून ध्यान रखना जरूरी है वरना यह उसके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है।

विज्ञापन


नए कानून के हिसाब से अमेरिका में काम कर चुके व्यक्ति को अपने 401K अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी आयकर विभाग को देनी होगी।

अगर कोई व्यक्ति अमेरिका में खुले अपने 401K अकाउंट की जानकारी आयकर विभाग को नहीं देता है तो  काला धन कानून के तहत जुर्माना भी लग सकता है।

दरअसल 1 जुलाई से कालेधन को लेकर कानून में बदलाव हुआ है, जिसके तहत यह जरूरी हो गया है। नए कानून के तहत 401K अकाउंट में हुए निवेश को विदेशी संपत्ति माना जाएगा।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में अमेरिका में काम कर चुके हर सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल को अपने 401K अकाउंट में निवेश के बारे में बताना होगा, वरना इस अकाउंट के पैसों को कालेधन की श्रेणी में गिना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 401K अकाउंट

who worked in US and opened a 401k acount has to declare details

401K अकाउंट ऐसा अकाउंट है जो अमेरिका में नौकरीपेशा लोगों का खुलता है। यह ऐसा अकाउंट होता है जो अपने कर्मचारियों को पेंशन प्लान जैसी सुविधाएं देता है।

इस अकाउंट में पैसे जमा करने पर जमा की गई पूरी राशि टैक्स के दायरे से बाहर हो जाती है। हालांकि जब आप इस राशि को अकाउंट से निकालते हैं तो उस पर टैक्स लगता है।

दरअसल, इस अकाउंट से निकाली गई राशि पर लगने वाला टैक्स सामान्य टैक्स से काफी कम होता है। यही कारण है कि अमेरिका में काम करने वाले लोग इस अकाउंट में पैसे जमा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed