{"_id":"f3476ae6-9a9f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"what-is-bonus-share","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस शेयर क्या है?","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बोनस शेयर क्या है?
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Mon, 01 Apr 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
जब किसी कंपनी का कारोबार सुचारु रूप से चलता है और उसके लाभ की बड़ी राशि कोष के रूप में एकत्रित हो जाती है, तो वह कंपनी बोनस शेयर जारी कर इस अतिरिक्त लाभांश को अपनी पूंजी (कैपिटल) में परिवर्तित करा लेती है।
विज्ञापन
यह बोनस शेयर कंपनी द्वारा जारी इक्विटी या प्रीफरेंस शेयरों के शेयरधारकों को उनके पास शेयरों की संख्या के अनुपात में निर्गमित यानी जारी किए जाते हैं। कंपनी बोनस शेयर केवल अपने शेयरधारकों को ही जारी कर सकती है।
विज्ञापन
किसी भी कंपनी के शेयरधारकों को उस कंपनी के द्वारा बोनस शेयर जारी करने का लाभ होता है। शेयरधारक का कंपनी में विश्वास बढ़ता है। ऐसी स्थिति में कंपनी के शेयरों के मूल्यों में भी वृद्धि हो जाती है। बोनस शेयर के लिए कंपनी शेयरधारकों से कोई मूल्य नहीं लेती है।
विज्ञापन