फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   virtual debit card is fraud protection

वर्चुअल डेबिट कार्ड देता है धोखाधड़ी से सुरक्षा

Mon, 29 Oct 2012 06:02 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 06:02 PM IST
विज्ञापन
virtual debit card is fraud protection
आमतौर पर ऑनलाइन खरीदार शॉपिंग के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद लोगों के मन में यह आशंका बनी रहती है कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कहीं उनके साथ धोखाधड़ी या जालसाजी न हो जाए।
विज्ञापन


ऐसे में वर्चुअल डेबिट कार्ड के रूप में एक ऐसा विकल्प है, जिसकी मदद से आप बिना क्रेडिट या डेबिट कार्ड के खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही बिना बैंक अकाउंट के दूसरे को उपहार भी दे सकाते हैं। जैसाकि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें कार्ड जैसी कोई वस्तु नहीं होती, बल्कि ऑनलाइन अपने अकाउंट की जानकारी देकर एक नंबर पाया जाता है।
विज्ञापन


वर्चुअल डेबिट कार्ड पाने के लिए आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके जरूरी जानकारी देनी होती है। इसके बाद बैंक आपको एक नंबर दे देता है। जब आप शॉपिंग के लिए जाते हैं, तो यह नंबर देकर भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इसमें आपका एकाउंट नंबर लीक नहीं होता क्योंकि कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसे देना जरूरी नहीं होता। लेकिन, इसमें एक दिक्कत यह है कि इसे आप एक दिन के लिए काम में ला सकते हैं। इसके बाद शॉपिंग करनी हो या और कोई काम तो आपको ऑनलाइन होकर नया नंबर लेना पड़ेगा यानी पहले वाली प्रक्रिया दोहरानी पड़ेगी।

गिफ्ट कार्ड या प्रीपेड कार्ड का भी विकल्प
गिफ्ट कार्ड या प्रीपेड कार्ड का भी सहारा ले सकते हैं। खासतौर से यह उनके लिए जिनका किसी बैंक में अकाउंट नहीं होता है और उन्हें किसी को गिफ्ट के रूप में रुपये देने होते हैं। ऐसे लोगों को बैंक 5000 से 50,000 रुपये के बीच का एक प्रीपेड गिफ्ट कार्ड दे देते हैं।

इसके लिए बैंक गिफ्ट देने वाले अमाउंट का एक फीसदी तक चार्ज लेते हैं। कई गिफ्ट कार्ड के साथ एटीएम भी दिया जाता है, लेकिन इससे आप रुपये निकाल नहीं सकते हैं। इस कार्ड का इस्तेमाल कर आप केवल दूसरे के एकाउंट में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए ही कर सकते हैं।

वेरिफाइड बाय वीजा
अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड ऑनलाइन पेमेंट करने से बचने के लिए वर्चुअल डेबिट कार्ड की ही तरह ‘वेरिफ़ाइड बाय वीजा’ जैसी सेवाएं भी मौजूद हैं। कई बैंक इस तरह के नामों से ऑनलाइन पेमेंट का सुरक्षित विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। आमतौर पर यह सुविधा मुफ्त में मिल जाती है और इसकी प्रक्रिया भी सरल होती है। ग्राहक को केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है।


यह सेवा ऑनलाइन शॉपिंग में आपको अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है, क्योंकि इसमें सभी ऑनलाइन खरीदों के लिए पासवर्ड सुरक्षा सुनिश्चित रहती है। इसके अलावा इसमें हर खरीद के बाद ग्राहक को उसके मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांजेक्श की सूचना भेजी जाती है, जिससे ई-पेमेंट की सुरक्षा की गारंटी के साथ-साथ उस ऑनलाइन स्टोर की प्रामाणिकता पर भी मुहर लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed