फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Unemployed person will easily get home loan from sbi

सेल्फ इंप्लॉयड लोगों को भी मिलेगा एसबीआई से होम लोन, आईएमजीसी के साथ की साझेदारी

Tue, 20 Mar 2018 11:09 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Unemployed person will easily get home loan from sbi
sbi

अब वैतनिक और स्वरोजगार करने वाले लोग भी आसानी से होम लोन ले सकेंगे। पहले ऐसे लोगों को बैंक लोन देने में आनाकानी करते थे, जिसकी वजह से उनको घर खरीदने के लिए लोन मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

विज्ञापन


एसबीआई ने मिलाया हाथ
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इंडिया मोर्गेट गारंटी कार्पोरेशन (आईएमजीसी) के साथ हाथ मिलाया है। बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि इस पेशकश से तय नियामकीय ढांचे में ही आवास ऋण पात्रता 15 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


बैंक ने कहा है कि उसने यह पहल सस्ते आवास खंड में बढ़ती मांग को देखते हुए की है ताकि लक्षित वर्ग को बेहतर शर्तों पर आवास ऋण उपलब्ध करवाया जा सके। इस समझौते में संभावित ग्राहक को आईएमजीसी का रिस्क गारंटी कवर लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम कार्डधारकों को मिल रही है यह सुविधा
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों एटीएम कार्ड धारकों के लिए एक यूनिक सर्विस  ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से बैंक के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को सुविधानुसार ऑन-ऑफ कर सकेंगे। इसके साथ ही कार्ड के खो जाने पर इस ऐप की मदद से ब्लॉक कर सकेंगे। 


एसबीआई क्विक से हर मुश्किल होगी आसान
एसबीआई ने अपने इस ऐप को क्विक नाम दिया है। बैंक ने इस ऐप को एंड्रायड और आईओएस दोनों वर्जन पर लॉन्च किया है। बैंक के अनुसार कोई भी ग्राहक इस ऐप की मदद से  अपने कार्ड को कंट्रोल कर सकता है। वहीं इस ऐप की मदद से एटीएम पिन भी जेनरेट किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed