फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   travel insurance policy must buy before going on holiday

काम की खबर: छुट्टियों पर जाने से पहले जरूर खरीदें यात्रा बीमा पॉलिसी

Mon, 05 Jul 2021 06:54 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 06:54 AM IST
सार

फ्लाइट कैंसिलस होने, पासपोर्ट खोने, ट्रिप रद्द होने जैसे नुकसान की भरपाई व मेडिकल इमरजेंसी में मिलेगी मदद

विज्ञापन
travel insurance policy must buy before going on holiday
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों में ढील के बाद ज्यादातर लोग छुट्टियों में घूमने की योजना बना रहे हैं। बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के दौर में घूमने जाने से पहले सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां जरूर करनी चाहिए। इसमें यात्रा बीमा पॉलिसी लेना भी शामिल है। 

विज्ञापन


यह न सिर्फ यात्री के सामान, पासपोर्ट, टिकट या दस्तावेज के खोने की स्थिति में नुकसान की भरपाई करता है बल्कि फ्लाइट कैंसिल होने पर मुआवजा भी दिलाता है। इसमें यात्रा के दौरान आपको मेडिकल इमरजेंसी में इलाज और अस्पताल में भर्ती की सुविधा भी मिलती है। यात्रा बीमा पॉलिसी के तहत क्लेम सेटलमेंट में 15 दिनों का समय लगता है।
विज्ञापन


चिकित्सा एवं अस्पताल में भर्ती खर्च 
यात्रा के दौरान अगर पॉलिसीधारक को कोई बीमारी हो जाती है या चोट लग जाती है, तो यात्रा बीमा के तहत उसके इलाज और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च बीमा कंपनी वहन करती है। इसमें एंबुलेंस और फिजिशियनशुल्क भी शामिल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह पॉलिसी के प्रकार पर निर्भर करता है। यात्रा के दौरान आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती पर दैनिक अलाउंस भी मिलता है। विदेश घूमने जाना चाहते हैं तो यात्रा बीमा खरीदते समय ध्यान रखें कि उस देश में मेडिकल ट्रीटमेंट की लागत कितनी है। इसके अलावा, कीमती सामानों के लागत की गणना जरूर कर लें। -बलवंत जैन , बीमा एवं निवेश सलाहकार

आपात स्थिति में रहने की जगह बदलने पर 
अगर व्यक्ति किसी आपात स्थिति में तय की गई जगह पर नहीं रह पा रहा है, तो उसे दूसरी जगह पर रहने के लिए अतिरिक्त कीमत की भरपाई भी यात्रा बीमा में कवर होती है। आपात स्थिति सामान्य तौर पर भूकंप, तूफान और धमाके आदि तक ही सीमित नहीं होती। इसमें क्या-क्या शामिल है, इसके लिए छुट्टियों पर जाने से पहले अपनी यात्रा बीमा दस्तावेज को जरूर देखें।

ट्रिप रद्द या मौत होने पर 
महामारी के दौरान फ्लाइट रद्द होना आम हो गया है। इससे यात्रियों को आखिरी समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा या किसी दूसरे कारणों से आपकी ट्रिप रद्द होती है तो यात्रा बीमा के तहत कंपनी मुआवजा देती है। इसके अलावा, यात्रा के दौरान दुर्घटना में आई चोट या मौत होने पर भी कवरेज मिलता है।


इन स्थितियों में नहीं मिलता बीमा कवर 
पहले से मौजूद बीमारी, रेडियो एक्टिव से लगी चोट, घातक खेल में लगी चोट, आत्महत्या जैसी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, वैसे वाहन में यात्रा करना जिसके पास यात्रियों को ले जाने का लाइसेंस नहीं हो , बिना किसी दुर्घटना सर्जरी का खर्च, सामान के नुकसान होने की सूचना 24 घंटे में नहीं देने पर, गर्भपात, शराब के कारण मेडिकल इमरजेंसी, एलोपैथी के अलावा अन्य इलाज पर क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed