फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Travel insurance is a smart investment for all kinds of travelers

घूमने से पहले जरूर लें ट्रैवल इंश्योरेंस, हर तरह की विपदा से बच जाएंगे आप

Sun, 11 Aug 2019 07:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 11 Aug 2019 07:30 AM IST
सार

  • बिना किसी चिंता के घूमने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी है
  • जरूरी सामान खोने पर कंपनी आपको क्लेम देने के लिए बाध्य होती है
  • जरूरत के अनुसार आप आसान किश्तों में भी इंश्योरेंस का पैसा चुका सकते है

विज्ञापन
Travel insurance is a smart investment for all kinds of travelers

विस्तार

अगर आप भी छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रिप की तैयारी और सुरक्षा से जुड़ी कुछ बातों का आपको खास ध्यान देना चाहिए। छुट्टियां बिताने के लिए पूरे परिवार के साथ यात्रा में जाने का रोमांच हर किसी को होता है। लेकिन जब हम किसी राज्य या किसी अन्य देश में घूमने जाते हैं तो हमारे साथ कोई दुर्घटना भी घट सकती है। इनसे बचने के लिए हमारे लिए ट्रैवल इंश्योरेंस बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन


बहुत लोग ट्रैवल इंश्योरेंस को जरूरी नहीं समझते लेकिन वास्तव में यह बेहद लाभदायक होती है। कई बार ऐसा होता है जब लोग बिना किसी पूर्व योजना या तैयारी के यात्रा में निकल पड़ते हैं जिससे उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे घूमने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। इसलिए अच्छा यही है कि पूरी तरह से सोच-समझ कर यात्रा की पूर्व योजना बनाएं। बिना किसी चिंता के घूमने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी है। 
विज्ञापन

 
लेकिन ट्रैवल इंश्योरेंस लेने से पहले आपको इसकी बारीकियों और फायदों को जरूर जान लेना चाहिए। 

  • क्या आप जानते हैं कि उड़ान में देरी का भी इंश्योरेंस होता है। अगर आपकी फ्लाइट देरी से उड़ती है और आपने ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत इसे भी रिस्क कवर में शामिल किया है तो आप प्रति घंटे की देरी के हिसाब से इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा प्लेन हाइजैक होने की स्थिति में भी प्रति दिन के हिसाब से इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए बकायदा इंश्योरेंस कंपनी आपको भुगतान करेगी। कई तरह के ट्रैवल इंश्योरेंस होते हैं जिन्हें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 
  • ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत अगर यात्रा के दौरान किसी तरह की इमरजेंसी मेडिकल या डेंटल ट्रीटमेंट लिया है तो आप इसे भी इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं। 
  • यात्रा के दौरान सामान, जरूरी दस्तावेज खोने पर भी कंपनी आपको क्लेम देने के लिए बाध्य होती है। 
  • वहीं अगर एयरपोर्ट पर आपका सामान पूरी जांच के बाद भी कई घंटे की देरी से आपको मिलता है या खो जाता है तो इस पर होने वाली परेशानी पर भी आप इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस का रोचक पहलू ये भी है कि अगर आपको इमरजेंसी में वित्तिय संबंधी जरूरत पड़ती है तो आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी आपके इंश्योरेंस रिस्क कवर के तहत आपकी एक लिमिट में मदद करती है। इसके अलावा विदेश यात्रा के दौरान कोई हादसा होने पर एक्सीडेंटल डेथ या परमानेंट डिसेबिलिटी की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने के लिए बाध्य होती है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग का करदाताओं को तोहफा, ITR वेरिफाई करना हुआ और भी आसान

Travel insurance is a smart investment for all kinds of travelers

आप ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन तरह से ले सकते हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस निम्न तरह के होते हैं

  • सीनियर सिटीजन ट्रैवल इंश्योरेंस 
  • छात्र ट्रैवेल इंश्योरेंस 
  • फैमिली ट्रैवल इंश्योरेंस 
  • सिंगल ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस 
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल इंश्योरेंस 
  • एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्रैवल इंश्योरेंस
  • एडवेंचर ट्रिप के लिए जरूरी है इंश्योरेंस

एडवेंचर ट्रिप के लिए जरूरी है इंश्योरेंस

वहीं अगर आप छुट्टियों में किसी ऐसी जगह पर रुकते हैं, जो पहाड़ी इलाका हो या जिसके आस-पास समुद्र हो, तो आपके लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन जगहों पर प्राकृतिक आपदा आने की संभावना अधिक होती है। वहीं अगर आप यात्रा के दौरान कोई एडवेंचर स्पोर्ट, अंडर वॉटर या वॉटर स्पोर्ट करते हैं, तो भी ट्रैवल इंश्योरेंस लेना आपके लिए आवश्यक है। 

ईएमआई पर भी चुका सकते हैं इंश्योरेंस का पैसा  

इंश्योरेंस कंपनियां आपको ट्रैवल इंश्योरेंस को जरूरत के अनुसार तीन से चार आसान किश्तों में चुकाने का भी विकल्प देती हैं। कंपनियां इसकी ईएमआई बना देती हैं। इस तरह लोगों को यह चुकाने में कोई बड़ी राशि भी नहीं लगती।

ट्रैवल इंश्योरेंस लोगों को यात्रा के दौरान दुर्भाग्य से बचने में मदद नहीं कर सकता, लेकिन यह आपको उनके लिए आर्थिक रूप से तैयार रहने में मदद कर सकता है, जो इन स्थितियों में बहुत उपयोगी हो सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों को आवश्यक उपचार मिल सके और फिर उनके द्वारा इलाज पर खर्च किए गए पैसों की प्रतिपूर्ति हो सके। इसलिए, अपनी छुट्टी को बिगड़ने न दें और अपनी यात्रा के लिए कदम बढ़ाने से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस की योजना बनाएं।

यात्रा में जाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • आप कोई भी पॉलिसी लें, कुछ बातों की जांच जरूर करें। इनमें मुख्य बातें हैं- गंतव्य, ठहरने की अवधि, संभावित चिकित्सकीय, आदि। 
  • इसमें गंतव्य महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकांश बीमा कंपनियां अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग कवर देती हैं। जैसे कुछ वैश्विक पॉलिसी में अमेरिका और कनाडा जैसे देशों को शामिल नहीं किया जाता है। कवर और सुविधा का स्तर अलग-अलग देश और अलग-अलग बीमा में भिन्न होता है।
  • प्रत्येक पॉलिसी में अनपेक्षित या नई चोट और रोग के लिए आधारभूत मेडिकल कवर होता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनमें सभी चिकित्सकीय आपातकाल आते हों। पॉलिसी खरीदने से पहले मौजूदा चिकित्सकीय स्थिति का प्रकटीकरण होना चाहिए, अन्यथा निरस्ती की संभावना हो सकती है।

यह भी पढ़ें: सोने के बाथ टब में नहाती है ये महिला, पिता से विरासत में मिली लग्जरी लाइफ, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed