फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   tips for safe banking in India SBI gave suggestion to bank customers

SBI ने दी चेतावनी, भूल कर भी ना करें ये गलतियां वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Thu, 23 Jan 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
tips for safe banking in India SBI gave suggestion to bank customers
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत सरकार देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। साल 2021 तक देश में डिजिटल लेनदेन चार गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकों ने कई कदम उठाए हैं। बैंक समय-समय पर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन तब भी जालसाज बैंक खातों से पैसों की निकासी कर ही लेते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जयपुर के महाप्रबंधक ने ग्राहकों को मेल के जरिए अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सावधान किया कि दूरभाष, एसएमएस, ईमेल, सोशल मीडिया से सूचित पुरस्कार, लॉटरी, गिफ्ट, नौकरी, सस्ती वस्तु उपलब्ध कराने वाले प्रस्ताव के लालच में कदापि न आएं। 
  • विज्ञापन
  • अपने खाते से संबंधित जानकारी जैसे खाता संख्या, आइएनबी एवं एटीएम कार्ड अंजान व्यक्तियों से कदापि साझा न करें। इनका अवैध प्रयोग किया जा सकता है जिससे आप पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हमारे बैंक या हमारे कोई प्रतिनिधि, ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि एटीएम पिन, इंटरनेट पासवर्ड, वन टाईम पासवर्ड, सीवीवी संख्या पूछने के लिए कभी भी ई-मेल, एसएमएस, दूरभाष का प्रयोग नहीं करते हैं। 
  • आप अपराधी को पकड़ने के लिए इस तरह के प्रस्तावों, घटनाओं का विवरण तुरंत स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में ला सकते हैं और नजदीकी एसबीआई शाखा को भी सूचित कर सकते हैं।
  • शाखा संपर्क विवरण प्राप्त करने के लिए गूगल सर्च इंजन पर उपलब्ध संपर्क नंबर और विवरण पर भरोसा न करें। इस उद्देश्य के लिए केवल हमारी एसबीआई वेबसाइट का उपयोग करें।
  • अपना पिन और पासवर्ड गुप्त रखें। समय-समय पर बैंक से संबंधित पासवर्ड बदलें।


बता दें कि फ्रॉड सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ही नहीं, बल्कि एटीएम, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए भी हो रहे हैं। इसलिए ग्राहकों को अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed