फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   this rakshabandhan give your sister a gift of mutual fund sip investment

इस रक्षाबंधन सिप के जरिए अपनी प्यारी बहना को दीजिए निवेश की सौगात

Thu, 15 Aug 2019 11:32 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 15 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
this rakshabandhan give your sister a gift of mutual fund sip investment
निवेश

रक्षाबंधन को लेकर हमारे बीच कई किंवदंतियां प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक दंतकथा के अनुसार, मुगल सम्राट हुमायूं ने एक राजपूत महारानी को आक्रांताओं से मुक्त कराने के लिए अपनी सेना भेजी थी। इस बार संयोगवश, स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को ही रक्षाबंधन भी मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, आपको अपनी प्यारी बहन की ‘रक्षा’ के लिए इस दिन शस्त्र उठाने के लिए नहीं कहा जा रहा है। बजाये इसके, आप अपनी बहन के लिए इस दिन म्यूचुअल फंड सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एमएफ-सिप) शुरू कर सकते हैं और उसे आर्थिक रूप से ‘स्वतंत्र’ होने के महत्व के बारे में बता सकते हैं। हो सकता है कि आप इस दिशा में पहला कदम उठा चुके हों, लेकिन जरूरत इस बात की है कि आप इसे अपनी निवेश आदत बना लें। 

विज्ञापन

जिंदगी के लक्ष्यों के लिए अभी ही शुरू करें सिप

यदि आप इस रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर अपनी बहन को कोई महंगा स्मार्टफोन, डायमंड सेट या कोई नई कार भेंट करने की योजना बना रहे हैं, और इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल खंगाल रहे हैं, तो इससे एक कदम और आगे बढ़िए। यदि उसे कोई ऐसी चीज भेंट करें जिससे न केवल वह ऊपर बताई गई चीजें खरीद सकेंगी बल्कि इससे भी बढ़कर बहुत कुछ कर सकेंगी, तो कैसा रहेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन


जी हां, आप उनके नाम से एक एमएफ सिप शुरू करें और उन्हें इसके महत्व के बारे में बताते हुए इसे उनकी आदत में शुमार करने के लिए कहें। इसके जरिए वह जीवन के कई महत्वपूर्ण सपनों को पूरा कर सकेंगी। यदि आप बाजार की वर्तमान स्थिति को लेकर सजग हैं, तो चिंता न करें - सिप में पैसों का निवेश अब तक सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है और जुलाई में यह 8,324 करोड़ रुपये रहा, और वो भी बाजार के तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद। 

this rakshabandhan give your sister a gift of mutual fund sip investment
investment

सिप में निवेश के कई कारण हैं

आप आज जिस सिप को शुरू कर रहे हैं, उसका काम यहीं खत्म नहीं हो जाता, बल्कि यह आने वाले वर्षों में कई चीजों की शुभ शुरुआत हो सकता है। यह आपकी बहन के लिए उनके विभिन्न लक्ष्यों जैसे-उच्च शिक्षा, विवाह, बच्चे का जन्म, विदेश में छुट्टी और रिटायरमेंट व अन्य की प्राप्ति में एक मजबूत सहारा साबित हो सकता है।

मान लीजिए, आपकी बहन की उम्र अभी 20 वर्ष है, तो आप विभिन्न लक्ष्यों हेतु प्रत्येक तीन वर्ष पर उनके लिए सिप शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि आप अपनी बहन के लिए 5,000 रुपये का सिप शुरू करते हैं, ताकि वो अपने उच्च शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल कर सके, तो यह 12 फीसदी के रिटर्न पर सात वर्षों में 6-7 लाख रुपया हो जायेगा। यदि आप प्राप्त होने वाली धनराशि को अधिक बढ़ाना चाहते हैं, तो आपकी बहन प्रत्येक वर्ष सिप की मासिक राशि को टॉप-अप करा सकती हैं। 

टॉप-अप से इसे ताकत दें 

उपरोक्त उदाहरण को जारी रखते हुए, यदि आप अपनी बहन की उम्र 25 वर्ष हो जाने पर उनके रिटायरमेंट के लिए 15,000 रुपये का सिप चालू करते हैं और प्रत्येक वर्ष सिप की राशि के 10 प्रतिशत से इसका टॉप-अप करते हैं, तो उन्हें 60 वर्ष पर रिटायर होने की उम्र में 18 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो सकेगी। अर्थात उक्त अवधि के दौरान 4.87 करोड़ रुपये के निवेश पर 10 फीसदी के रिटर्न के साथ 18 करोड़ रुपये प्राप्त होगा। 

बेहतर परिणाम हेतु नियमितता आवश्यक 

अपनी बहन के लिए सिप शुरू करने से भी अधिक महत्वपूर्ण है - नियमित रूप से निवेश की आदत डालना। इस प्रकार, आपके बहन के दामन की खुशियां वर्ष-दर-वर्ष बढ़ती ही जायेंगी। निवेश में देरी किये जाने का प्रभाव आपकी बहन के वित्तीय लक्ष्यों पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, यदि 5,000 रुपये का सिप अभी शुरू किया जाता है और मान लें कि रिटर्न 10 फीसदी है, तो 25 वर्षों के बाद लगभग 66.34 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। यदि पांच वर्ष की और देरी हो जाती है, तो प्राप्त होने वाली अंतिम राशि 28.37 लाख रुपये से लेकर 37.96 लाख रुपये तक कम हो सकती है। 

हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि आपने इस रक्षाबंधन अपनी प्यारी बहन को एमएफ सिप के साथ एक सही दिशा दे दी। 

(गौतम कालिया, हेड - इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस, शेयरखान लिमिटेड बीएनपी पारिबस से बातचीत पर आधारित )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed