फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   this is how your pension fund in epfo will rise threefold after supreme court ruling

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 40 हजार तक बढ़ जाएगी निजी कर्मचारियों की पेंशन राशि

Tue, 02 Apr 2019 12:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 02 Apr 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
this is how your pension fund in epfo will rise threefold after supreme court ruling

सुप्रीम कोर्ट द्वारा निजी कर्मचारियों को ज्यादा पेंशन देने के फैसले से रिटायरमेंट के वक्त काफी ज्यादा पैसा मिलने लगेगा। कोर्ट के इस फैसले से इन कर्मचारियों की पेंशन राशि में सालाना 40 हजार रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। हालांकि इस फैसले से पीएफ में अंशदान होने वाली राशि काफी कम हो जाएगी और ज्यादा पैसा पेंशन खाते में जाएगा। 

विज्ञापन

जमा होता 24 फीसदी पीएफ 

अभी कर्मचारी और नियोक्ता 12-12 फीसदी के हिसाब से भविष्य निधि फंड में अंशदान करते हैं। नियोक्ता द्वारा किए जाने वाले 12 फीसदी में 8.33 फीसदी पेंशन फंड में और बाकी 3.66 फीसदी पीएफ में जमा होता है। अब इस व्यवस्था में बदलाव होगा। 

विज्ञापन

this is how your pension fund in epfo will rise threefold after supreme court ruling

सैलरी से होगी गणना

पहले ईपीएफओ में अंशदान बेसिक सैलरी के जरिए किया जाता था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पेंशन खाते में जमा होने वाले फंड की गणना वास्तविक सैलरी के 8.33 फीसदी से होगी। 

इसको ऐसे समझ सकते हैं

मान लीजिए आपकी फिलहाल टेक होम सैलरी 40 हजार रुपये है, जिसमें बेसिक, एचआरए, सभी तरह के भत्ते शामिल हैं। अब इसमें बेसिक सैलरी को आठ हजार रुपये मान लेते हैं। अभी तक इस इसमें  8.33 फीसदी रकम पेंशन खाते में जाती थी। यानी की  1250 रुपये (15 हजार का 8.33 फीसदी)। 

लेकिन अब कोर्ट के आदेश के बाद 40 हजार रुपये की टेक होम सैलरी पर आपकी पेंशन खाते में जमा होने वाली राशि 3332 रुपये (40000*8.33%) प्रति माह हो जाएगी। इस हिसाब से आपके पेंशन खाते में एक साल में करीब 39984 रुपये (3332*12) जमा होंगे जबकि पहले आपके पेंशन खाते में 15 हजार रुपये (1250*12) जमा होते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed