वित्तीय प्लानिंगः 2019 में इन तारीखों का रखिए ध्यान, नहीं होगी पैसों की किल्लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय प्लानिंग के लिहाज से 2019 काफी महत्वपूर्ण है। साल के 12 महीने वित्तीय लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इस साल फरवरी के महीने में जहां केंद्र सरकार अपना आखिरी बजट पेश करेगी, वहीं दूसरी तरफ मई में जो भी नई सरकार सत्ता में आएगी, वो बाकी बचे वित्त वर्ष का खाका खींचेगी।
फरवरी के महीने में आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा नीति भी आएगी। वहीं मार्च में अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख भी आ जाएगी। हम आज आपको जनवरी से लेकर के दिसंबर तक होने वाले प्रमुख वित्तीय आयजनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस प्लानर की मदद से आप अपने वित्तीय कार्यकलापों को आसानी से प्लान कर सकते हैं।
जनवरी में तैयार करें साल भर का प्लान
साल के पहले महीने में आप पूरे साल की वित्तीय प्लानिंग को कर सकते हैं। इससे आप अपनी बचत, निवेश और खर्चों का पूरी तरह से विशलेषण कर सकते हैं। प्लानिंग होने से आपको पूरे साल किसी तरह की पैसे की परेशानी नहीं होगी।फरवरी में पेश होगा बजट
1 फरवरी को केंद्र सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। इस बजट में केंद्र सरकार बेरोजगारों, किसानों और मध्यम वर्ग के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकती है। 6 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति की घोषणा करेगा। इस दौरान हो सकता है कि रेपो रेट की दरों में बड़ा बदलाव देखने को मिेले। वहीं 28 फरवरी को सरकार जीडीपी का डाटा जारी करेगी।मार्च में देना होगा टैक्स
मार्च में आपको टैक्स के बारे में सोचना होगा। 15 मार्च को एडवांस टैक्स की चौथी किश्त को जमा करने की आखिरी तारीख होगी। वहीं 31 मार्च को वित्त वर्ष की समाप्ति होने के साथ ही आधार को पैन से लिंक करने व 2017-18 का 10 हजार रुपये जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न को दाखिल करने की आखिरी तारीख भी है।अप्रैल से होम लोन की दर तय करेगा आरबीआई
1 अप्रैल से होम व अन्य लोन पर लगने वाली ब्याज दर को बैंक नहीं, ब्लकि आरबीआई तय करेगा। इसके साथ ही इस तारीख से शेयर बाजार में शेयरों की खरीद-फरोख्त इलेक्ट्रोनिक तरीके से ही होगी। फिजिकल तौर पर रखे गए सभी शेयर बेकार हो जाएंगे और प्रत्येक निवेशक को डीमैट खाता खुलवाना अनिवार्य हो जाएगा।
मई में परिवार के साथ मनाए छुट्टियां
मई में स्कूलों में छुट्टियों शुरू हो जाती हैं। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी आप परिवार के साथ मना सकते हैं। इसके लिए अगर आप पहले से प्लानिंग करेंगे, तो सस्ते में फ्लाइट व होटल की बुकिंग कर सकेंगे। ऐसा करने से आप काफी पैसा बचा सकते हैं। हालांकि 7 मई को अक्षय तृतीया भी है, अगर आपका सोने में निवेश 10 फीसदी से कम है तो फिर इसको खरीद सकते हैं। 31 मई को जीडीपी का डाटा आएगा।
जून में आरबीआई पॉलिसी, जीडीपी डाटा
जून की शुरूआत में 5 तारीख को आरबीआई की मौद्रिक नीति से जून की शुरुआत होगी। वहीं 15 जून को एडवांस टैक्स की पहली किश्त जमा करने की आखिरी तारीख होगी।
जुलाई में जमा करना होगा आयकर रिटर्न
31 जुलाई वित्त वर्ष 2018-19 के आयकर रिटर्न को दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 31 जुलाई तक आयकर दाखिल ने करने पर 31 दिसंबर तक 5 हजार रुपये जुर्माना और इसके बाद दाखिल करने पर 10 हजार का जुर्माना देना होगा।