{"_id":"5abccde74f1c1bda298b48c9","slug":"third-party-insurance-of-bike-car-becomes-cheaper-from-april-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक का थर्ड पार्टी बीमा 1 अप्रैल से कराना होगा सस्ता, IRDAI ने की 25 फीसदी तक की कमी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कार-बाइक का थर्ड पार्टी बीमा 1 अप्रैल से कराना होगा सस्ता, IRDAI ने की 25 फीसदी तक की कमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अप्रैल से कार-बाइक का थर्ड पार्टी बीमा कराना सस्ता हो जाएगा। बीमा नियामक इन्श्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने इसके लिए नोटिफिकेशन को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। हालांकि बस- ट्रक और थ्री व्हीलर्स गाड़ियों के लिए थर्ड पार्टी बीमा के प्रीमियम में काफी इजाफा कर दिया गया है।
कार के लिए यह हो गई हैं नई दरें
इरडा ने 1000सीसी से कम इंजन वाली गाड़ियों के लिए 1850 रुपये दर तय की है। वहीं 1000सीसी से 1500सीसी तक की गाड़ियों के लिए यह दर 2863 रुपये तय की गई है। वहीं 1500सीसी से ज्यादा इंजन वाली गाड़ियों के लिए नई दर 7890 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार के लिए यह हो गई हैं नई दरें
इरडा ने 1000सीसी से कम इंजन वाली गाड़ियों के लिए 1850 रुपये दर तय की है। वहीं 1000सीसी से 1500सीसी तक की गाड़ियों के लिए यह दर 2863 रुपये तय की गई है। वहीं 1500सीसी से ज्यादा इंजन वाली गाड़ियों के लिए नई दर 7890 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के लिए यह दर हुई तय
75सीसी के इंजन वाली बाइक के लिए यह दर 427 रुपये तय की गई है। 75 से 150सीसी के इंजन वाली गाड़ियों के लिए प्रीमियम की राशि 720 रुपये हो जाएगी। 150सीसी से 350सीसी के इंजन वाली बाइक का थर्ड पार्टी बीमा कराने पर 985 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 350सीसी वाली प्रीमियम बाइक के लिए नई दर 2323 रुपये हो गई है।
बीमा कराना जरूरी
इरडा ने कहा है कि सभी बीमा कंपनियों को वाहनों का थर्ड पार्टी इन्श्योरेंस करना जरूरी है। इसके साथ ही बीमा कंपनियों को अपने सभी कार्यालयों और वेबसाइट पर नए रेट को डिस्पले भी करना होगा। इसके साथ ही बीमा कंपनियों को अभी चल रहे बीमा को निरस्त करके नए रेट के आधार पर बीमा करने पर भी रोक लगा दी है। इरडा ने साफ कहा है कि अगर कोई भी एजेंट या कंपनी ऐसा करते हुए पाई जाती है, तो फिर ऐसे व्यक्ति या फिर कंपनी के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।