फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   these startup companies offering loan to repay hospital bills and school fees

अस्पताल का बिल या स्कूल फीस जमा करने के लिए नहीं है पैसा तो ये कंपनियां भरेंगी आपका बिल

Tue, 26 Dec 2017 03:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
these startup companies offering loan to repay hospital bills and school fees

अगर आपके पास अस्पताल के बिल या बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने के लिए फंड की समस्या है तो फिर किसी दोस्त से उधार या फिर बैंक से पर्सनल लोन लेने की जरुरत नहीं है। इसके जरिए आप ऑनलाइन कोर्स करने के लिए आप फीस भी भर सकते हैं। देश भर में कुछ स्टार्टअप शुरू हुए है, जो लोगों की वित्तीय दिक्कतों को चुटकियों में हल करने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अस्पताल का बिल भरने के लिए 10 मिनट में मिलेगा पैसा
पुणे की स्टार्टअप कंपनी हेल्थफिन मेडीकल इमरजेंसी के दौरान अपने प्लेटफॉर्म से मरीजों को 10 मिनट में पैसा उपलब्ध कराता है। इस तरह के लोन को प्रोसेस करने में अधिक से अधिक 1 घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन


कंपनी ने अपनी सर्विस इस साल मार्च में शुरू की थी और अभी फिलहाल महाराष्ट्र के 50 अस्पतालों से टाईअप किया हुआ है। बिल राशि का भुगतान करने के बाद 12 महीने में किस्तों में बिल राशि का इंटरेस्ट के साथ भुगतान किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कंपनी दे रही है 20 फीसदी तक का डिस्काउंट

these startup companies offering loan to repay hospital bills and school fees
दिल्ली की एक अन्य स्टार्टअप कंपनी अफोर्डप्लान अस्पतालों के बिल पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। इस स्टार्टअप कंपनी ने दिल्ली एनसीआर के करीब 200 अस्पतालों के साथ टाईअप कर रखा है। हालांकि यह कंपनी केवल उन्हीं लोगों को पैसा देती है, जिन्होंने उसके वॉलेट में कुछ पैसा सेव कर रखा हो और बिल का पेमेंट उनके जरिए करती हो। 

स्कूल फीस भरने के लिए यह कंपनी करेगी मदद
प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की फीस बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में कई बार कई बार अभिभावकों के पास फीस देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन मुश्किलों को हल करने के लिए बंगलूरू की कंपनी फिनमोमेंटा पूरे एक साल की स्कूल फीस को जमा करेगी। इस लोन को लेने वाला व्यक्ति एक साल बाद तक चुका सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed