{"_id":"02dbb200-45d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"these-documents-keep-ready-open-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अकाउंट खुलवाना हो तो तैयार रखें ये कागजात","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बैंक अकाउंट खुलवाना हो तो तैयार रखें ये कागजात
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Fri, 14 Dec 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में खाता खुलवाना हो या इंश्योरेंस, म्यूचुअल फंड, पीपीएफ जैसी निवेश योजनाओं में निवेश करना हों कुछ कागजात ऐसे हैं जिनकी जरूरत आपको हर जगह पड़ेगी। अत: निवेश की राह में कोई भी कदम बढ़ाते वक्त इन कागजों को अपने साथ रखें।
विज्ञापन
नवीनतम पासपोर्ट साइज कलर फोटो
आज के दौर में किसी भी कागजी कार्रवाई में अमूमन फोटो की जरूरत पड़ ही जाती है। इस लिहाज से आपको अपने आठ-दस नए फोटो खिंचवा कर अपने पास हमेशा रखने चाहिए। फैशन या ट्रेंड के हिसाब से लोगों का समय-समय पर अपना लुक व हेयर स्टाइल आदि बदलते रहना भी काफी आम हो गया है। इसके अलावा नजर का चश्मा लग जाने पर भी कुछ लोगों का लुक थोड़ा अलग दिखने लगता है। इसलिए फोटो आपके आपके लेटेस्ट लुक वाला हो तो अच्छा रहता है।
विज्ञापन
पहचान का प्रमाण
रुपये-पैसे से जुड़ा मामला होने के नाते निवेश के हर काम में पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है। इसलिए आपके पास अपनी पहचान को साबित करने के लिए फोटो युक्त कोई प्रमाण जरूर होना चाहिए। पहचान पत्र की बात करें, तो पहला नाम आता है मतदाता पहचान पत्र या वोटर कार्ड का।
विज्ञापन
इसके अलावा कर्मचारियों का रक्षा, पुलिस, या किसी भी सरकारी विभाग का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) भी स्वीकार किया जाता है, पर ध्यान रखें प्राइवेट कंपनियों के आईडी कार्ड को स्वीकार नहीं किया जाता। इन दोनों के न होने पर ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड या फोटो क्रेडिट कार्ड अथवा बैंक की फोटो युक्त पासबुक आदि भी पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार की जाती हैं।
पते का प्रमाण
पते का प्रमाण देने के लिए राशन कार्ड, बिजली का बिल, लैंड लाइन या पोस्ट पेड फोन का बिल, बैंक अकाउंट स्टेटमेट, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट के अलावा आपके नियोक्ता (इंप्लायर) की ओर से जारी पत्र, जिसमें आपके पते को प्रमाणित किया गया हो काम आता है। किराये के मकान में रहने वाले मौजूदा हाउस लीज एग्रीमेंट भी पेश कर सकते हैं।
आयु का प्रमाण
बीमे और उम्र से संबंधित किसी भी निवेश के लिए जन्म तिथि का प्रमाण पत्र होना जरूरी होता है। इसमें नगर निकाय का जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल का बर्थ सार्टिफिकेट, हाई स्कूल का सार्टिफिकेट या मार्कशीट जिसमें की जन्म तिथि अंकित हो आदि स्वीकार किए जाते हैं।