फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   these are the steps through which you can retrive your lost aadhaar card

खो गया है आधार कार्ड तो भी मुफ्त में बनवा सकेंगे नया, ऑनलाइन होगा प्रोसेस

Sat, 24 Nov 2018 04:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
these are the steps through which you can retrive your lost aadhaar card

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड बहुत ही जरूरी है। 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर हर किसी को याद नहीं रहता है। ऐसे में अगर आधार खो जाए तो फिर इसके बारे में लोगों को ये नहीं पता है कि इसके बाद क्या करना चाहिए, जिसकी वजह से उन्हें फिर से अपना नया आधार कार्ड मिल जाए। 

विज्ञापन


अगर आधार कार्ड नहीं होने पर आप सब्सिडी वाला राशन, एलपीजी सब्सिडी, सरकारी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन व मनरेगा जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। आधार कार्ड का न होना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। हम आज आपको पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप घर बैठे अपना आधार कार्ड फिर से बनवा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। 
विज्ञापन


याद रखना होगा अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको आधार ऑनलाइन सर्विस के हेडर पर क्लिक करना होगा। आधार कार्ड को पाने के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी याद होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी ई-मल, मोबाइल नंबर

आपका आधार जब बना था तो वो एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर हुआ होगा। इसी से आपको आधार कार्ड सेंटर से सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दर्ज होने वाली जानकारी के बाद जो पर्ची दी जाती है उसे एनरोलमेंट पर्ची कहा जाता है। इस नंबर पर आप अपना आधार कार्ड की स्थिति  जान सकते हैं। यह सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऐसे मिलेगा ओटीपी कोड

these are the steps through which you can retrive your lost aadhaar card

UID/EID पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम, एनरॉलमेंट के वक्त दिया गया मोबाइल नंबर/ई-मेल आईडी टाइप करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों के सुरक्षा कोड को दूसरे बॉक्स में वैसा ही टाइप करना होगा।

इसके बाद आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। फिर ओटीपी पिन टाइप करने के बाद आपको यूआईडी नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • अब आपकों अपने ईमेल पर या मोबाइल पर एक आधार नम्बर या एन्लॉरमेंट नम्बर  मिलेगा।
  • अब आप इस लिंक eaadhaar.uidai.gov.in पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना नाम डाले।
  • फिर अपना पिन कोड व रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर डाले।
  • फिर आपको स्क्रिन पर एक कोड दिखाई देगा उसे डाल कर बटन पर क्लिक करे।
  • एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आयेगा। इसे नीचे दिए गये बाक्स में भर दे।
  • फिर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आप अपने आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी आसानी से प्राप्त कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed