बनना चाहते हैं करोड़पति तो अपनाएं ये 6 टिप्स, होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के दौर में अगर कोई पैसे बचाकर करोड़पति बनने के लिए कह दे, तो यह थोड़ा सा अटपटा जरूर लगेगा। लेकिन रिटायरमेंट के वक्त आपके पास इतना पैसा तो जरूर होना चाहिए कि बाकी की बची जिंदगी को आराम से जी सके। अगर आप जल्द से जल्द करोड़पति बनना चाहते हैं तो फिर कुछ टिप्स हैं, जिनका इस्तेमाल प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। इसके लिए जरूरत है थोड़ी सी समझदारी और इच्छाशक्ति की।
हर माह सैलरी से ऐसे करें बचत
बचत के लिए तय किया गया पैसा सैलरी खाते से ही बचत खाते में डाल दें या उसकी एफडी बना दे। इस तरह आप चाह कर भी वो पैसा नहीं खर्च कर पाएंगे जो बचत के लिए रखा गया है।
प्रत्येक खर्च को करें कॉपी में नोट
लोग भले ही आपको चिल्लड़बाज कहें लेकिन आप तय कर लें कि दिन बीतने के बाद दिन भर के हर खर्च को लिख लें। इस तरह आप अपना नियमित खर्च जान जाएंगे और कुछ गैरजरूरी चीजों पर हो रहे खर्च को पहचान पाएंगे।
बढ़ी सैलरी, बोनस को न करें खर्च
अगर आपकी सैलरी बढ़ गई है या फिर कंपनी से बोनस मिला है, तो उसे खर्च न करें। इस बढ़े हुए पैसे को कहीं पर निवेश कर दें। चाहें आपको उस पैसे को खर्च करने की कितनी भी जरूरत क्यों न हो, निवेश करने का लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा।
बेवजह शॉपिंग से बचे
आजकल लोग सैलरी आते ही शॉपिंग करने के निकल जाते हैं। फिर चाहे वो शॉपिंग ऐसे में कई बार ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। इसलिए हो सके तो खुद पर कंट्रोल करें। उन खबरों को खोजें जहां ऑनलाइन सामान खरीदने के नुकसान बताए गए हों। इस तरह आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।
ऑनलाइन वेबसाइट्स पर लोगों को ज्यादा डिस्काउंट का लालच दिया जाता है, लेकिन लोगों को अपनी समझदारी से ही शॉपिंग करनी चाहिए, क्योंकि इससे काफी पैसों की बचत होगी।
घर के हर कोने में खजाना
जी हां, पहले जमाने की औरतें इसी तरह सेविंग करती थी। जब भी आपके हाथ में अतिरिक्त पैसे हों, घर के किसी सीक्रेट जगह पर उन्हें छिपा दें। माह के अंत में सभी सीक्रेट जगहों से पैसा लेकर बैंक में एफडी बना दें।
बच्चों को भी दे बचत की शिक्षा
आप अपने बच्चों को भी बचत की शिक्षा दें। उनके लिए एक पिगी बैंक या फिर गुल्लक लाकर दें, जिसमें उनका पैसा बचता रहे है। जब यह पूरा भर जाएं तो इस पैसे का इस्तेमाल बच्चे का कोई जरूरी सामान खरीदने में कर सकते हैं।
इसके अलावा आप चाहें तो अपना और अपने जीवनसाथी का पिगी बैंक बना सकते हैं। जिसका सबसे ज्यादा पैसा जमा हो, उसे ही घर का अगला वित्तमंत्री घोषित कर दीजिए। जाहिर तौर पर बचत करने वाला भविष्य को सही तरीके से देख रहा है।