फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   taxpayers can file income tax return free by SBI YONO app

SBI ने करदाताओं को दी राहत, फ्री में फाइल कर सकते हैं अपना ITR

Thu, 31 Dec 2020 01:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 31 Dec 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
taxpayers can file income tax return free by SBI YONO app
फ्री में फाइल कर सकते हैं अपना ITR - फोटो : pixabay

सरकार ने व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को 10 दिन बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 तक कर दिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि कंपनियों के लिए रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा को भी 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने ट्वीट किया कि कोविड-19 महामारी की वजह से करदाताओं के समक्ष आ रही चुनौतियों के मद्देनजर विभिन्न समयसीमाओं को बढ़ाया जा रहा है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और आपने अब तक आयकर नहीं भरा है तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


सेविंग भी और आईटीआर फाइलिंग भी
एसबीआई के योनो (YONO) एप पर करदाता मुफ्त में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इसके तहत करदाताओं को सेविंग के साथ-साथ आईटीआर फाइलिंग की सुविधा मिलेगी। योनो एप पर Tax2win के साथ अपना इनकम टैक्स रिटर्न फ्री में फाइल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए की भी मिलेगी सुविधा

  • इतना ही नहीं, करदाता सीए की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें 199 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। 
  • अगर करदाताओं को आईटीआर फाइल करने में परेशानी हो रही है, तो वे +91 9660-99-66-55 पर कॉल कर सकते हैं। 
  • इसकी अन्य जानकारी के लिए करदाता support@tax2win.in पर मेल कर सकते हैं।


29 दिसंबर तक 4.54 करोड़ से अधिक रिटर्न हुए दाखिल
मालूम हो कि आयकर विभाग ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए 29 दिसंबर तक 4.54 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष में तुलनात्मक अवधि तक 4.77 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। बिना विलंब शुल्क के वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019-20) के लिए अंतिम तिथि तक 5.65 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed