{"_id":"5701fb484f1c1b6035c810cc","slug":"tax-calculator-launched-by-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने पेश किया ‘टैक्स कैलकुलेटर’, आप भी करें इस्तेमाल","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
आयकर विभाग ने पेश किया ‘टैक्स कैलकुलेटर’, आप भी करें इस्तेमाल
ब्यूरो/अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
rupees note
आकलन वर्ष 2016-17 के लिए व्यक्तिगत आयकर रिटर्न्स की ई-फाइलिंग जल्द शुरू होगी। रिटर्न फाइल करने वाले आयकर विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन कैलकुलेटर के द्वारा अपने सालाना कर की देनदारी का आसानी से विश्लेषण कर उसे प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
‘टैक्स-कैलकुलेटर’ एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित प्रोग्राम है, जो कर विभाग की वेबसाइट द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य करदाताओं या रिटर्न फाइल करने वालों को उनकी कर देनदारी के आकलन में मदद करना है।
विज्ञापन