फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   take insurance policy to battle dengue fever

मानसून हो रहा है विदा, अपने परिवार के लिए लीजिए डेंगू सुरक्षा कवर

Mon, 01 Oct 2018 12:29 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
take insurance policy to battle dengue fever
dengue

मानसून के बाद हमारी वनस्पतियों और वातावरण पर काफी प्रभाव पड़ता है क्योंकि मानसून अपने साथ बीमारियों का जोखिम भी लेकर आता है। हर वर्ष मानसून के बाद डेंगू फैलने लगता है। डेंगू का खतरा बड़ा है और लोग इससे बचने के लिये सभी प्रकार के उपाय करते हैं। दवाइयों के मामले में हमने बड़े आविष्कार किये हैं और विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य रक्षा सुविधाएं तैयार की हैं, लेकिन बीमारियां भी ज्यादा खतरनाक हो गई हैं। पिछले कुछ वर्षों में डेंगू ने समूचे विश्व को झकझोर कर रख दिया है और प्रतिवर्ष इसके संक्रमण के लगभग 40 करोड़ मामले सामने आते हैं।

विज्ञापन


महंगी जांच

डेंगू का पता लगाने के लिए खून की महंगी जांच करवानी पड़ती हैं और इसका इलाज भी महंगा है, जिसमें दवा और इंजेक्शन शामिल हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक विशेष डेंगू-हेल्थ कवर आवश्यक है, जो इस बीमारी के लिए लोगों का बीमा करेगा।
विज्ञापन

 

डेंगू कवर भी जरूरी

हम सभी को बताया गया है कि रोगों से बचने का एक उपाय है अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना और आवश्यकतानुसार मच्छरदानी का उपयोग करना। लेकिन एक बीमा पॉलिसी भी जरूरी है, जो बीमारी होने पर मच्छरदानी का काम करेगी। इसलिए इस मानसून में आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने वाली डेंगू केयर पॉलिसी लेना उचित होगा, जिसमें इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन, प्री-हॉस्पिटलाइजेशन और पोस्ट-हॉस्पिटलाइजेशन शामिल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ध्यान दें

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेते समय लोग अक्सर पूरे परिवार के लिए कवरेज, बीमित राशि और प्रीमियम, पहले से मौजूद बीमारियों के कवर के लिए कम प्रतीक्षा अवधि, नेटवर्क हॉस्पिटल, नगद रहित सुविधा, प्री-पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन, कमरे का किराया, आदि जैसे प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देते हैं। प्राय: लोग ऐसा प्लान लेते हैं, जिसमें ये सभी पहलू हों। डेंगू केयर पॉलिसी में भी ये सभी लाभ मिल सकते हैं। इसलिए, डेंगू केयर पॉलिसी लेते समय ग्राहक को निम्नलिखित लाभों पर ध्यान देना चाहिए।

वहन करने की योग्यता 

यह ‘धन को महत्व’ देने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना होनी चाहिए, जो डेंगू के उपचार पर केंद्रित हो और किफायती प्रीमियम दरों पर हॉस्पिटलाइजेशन और आउटपेशेंट ट्रीटमेंट को कवर करे। ओपीडी कवरेज- पॉलिसी में जांच, परामर्श, होम नर्सिंग और फार्मेसी के लिए कवरेज होना चाहिए, क्योंकि अधिकांश मामलों में डेंगू का उपचार घर पर ही किया जाता है। खरीदारी की सरल प्रक्रिया- डेंगू पॉलिसी सरल होनी चाहिए। ग्राहक को एकल प्रीमियम का भुगतान करना चाहिए, चाहे उसकी आयु कितनी भी हो। पॉलिसी में जटिल अंडरराइटिंग नहीं होनी चाहिए, इसमें मेडिकल टेस्ट के लिए कोई पूर्व आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

कम प्रतीक्षा अवधि- रिटेल पॉलिसी के लिए प्रतीक्षा अवधि बहुत कम होनी चाहिए, अन्य अधिकांश क्षतिपूर्ति योजनाओं की तुलना में 15 दिन। रिजेक्शन नहीं होना चाहिए- डेंगू केयर पॉलिसी सभी प्रकार के लोगों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए, उनके लिए भी, जिन्हें सामान्य स्वास्थ्य बीमा योजना से रिजेक्ट कर दिया गया है। गैर-मेडिकल खर्चों के लिए कवरेज- पॉलिसी में गैर-मेडिकल खर्च भी कवर होने चाहिएं, जैसे हॉस्पिटलाइजेशन के दौरान साझा आवास के विकल्प।

उपचार की उच्च लागत का रखें ध्यान

take insurance policy to battle dengue fever
dengue

पॉलिसी खरीदते समय रोग के उपचार की उच्च लागत का ध्यान रखना चाहिए। डेंगू के खर्च में जांच पर काफी खर्च होता है और मामला गंभीर होने पर रोगी को तुरंत हॉस्पिटलाइजेशन और प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की जरूरत हो सकती है। जांच में 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का खर्च आता है, जबकि हॉस्पिटलाइजेशन का औसत व्यय 35,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक हो सकता है।

पहले से हो स्वास्थ्य बीमा तब भी लें डेंगू कवर

चाहे आपके पास पहले से एक स्वास्थ्य बीमा योजना हो, तो भी डेंगू कवर लेने में समझदारी है, क्योंकि इससे आपकी स्वास्थ्य बीमा योजना का संचयी बोनस प्रभावित नहीं होगा। बीमा जगत में जब पॉलिसी होल्डर दावा नहीं करता है, तो बीमा प्रदाता उसे संचयी बोनस देता है।

बोनस के हिस्से के रूप में या तो बीमित राशि बढ़ा दी जाती है या प्रीमियम पर छूट मिलती है अथवा यह दोनों लाभ मिल सकते हैं। डेंगू कवर खरीदकर पॉलिसीहोल्डर अपने प्राइमरी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान का संचयी बोनस बचा सकता है।

इसी प्रकार, जिन लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के लिए धन का भुगतान करने में संशय हो, वह कुछ हजार रुपयों में डेंगू कवर खरीदकर उपचार के भारी बिलों से बच सकते हैं।

एंटोनी जैकब सीईओ, अपोलो म्यूनिख हेल्थ इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed