फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   suknya yojna gives more interest then ppf

इस योजना में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

Sat, 07 Mar 2015 10:25 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
suknya yojna gives more interest then ppf

हाल ही में पेश किए गए बजट में सुकन्या योजना को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सुकन्या योजना में निवेश की गई राशि 80 सी के तहत पहले से ही टैक्स फ्री थी, लेकिन इस बजट में इससे मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम को भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुकन्या योजना और पीपीएफ दोनों की रकम, ब्याज और मैच्योरिटी से मिली रकम पर कोई टैक्स नहीं लगता। आपको बता दें कि सुकन्या योजना में खाताधारकों को 9.1 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज दिया जाता है, जबकि पीपीएफ पर सिर्फ 8.75 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
विज्ञापन


इस तरह सुकन्या योजना के तहत पीपीएफ से 0.35 प्रतिशत अधिक ब्याज मिल सकता है। सुकन्या योजना के तहत 0 से 10 साल की कन्याओं के खाते खोले जा सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम 1000 रुपए जमा करने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल तक देने होंगे पैसे

suknya yojna gives more interest then ppf

इस योजना के तहत अभिभावकों को कम से कम एक हजार रुपया प्रतिमाह 14 वर्ष तक जमा करना होगा। 21 वर्ष के बाद खाता परिपक्व होने पर उन्हें 6,41,092 रुपए की धनराशि वापस मिलेगी

इस तरह से 14 साल में इस खाते में 1.68 लाख रुपए जमा होंगे, लेकिन 21 साल की अवधि पूरी होते ही आपको 6,41,092 रुपए वापस मिलेंगे, जो कुल जमा का करीब चार गुना होता है।

बेटी ही निकाल सकेगी पैसे

suknya yojna gives more interest then ppf

बेटी की उम्र 18 साल पूरी होते ही इस खाते में से आधी रकम और 21 साल पूरे होने पर पूरी रकम निकाली जा सकती है। हालांकि, इस योजना के तहत खोले गए खाते में जमा धनराशि अभिभावक नहीं निकाल पाएंगे।

इसके पैसे सिर्फ बेटी ही निकाल सकती है और वो भी 18 साल पूरे होने के बाद। इसके लिए अभिभावक को लिखकर देना होगा कि बेटी की शादी या फिर शिक्षा के लिए पैसे निकाले जा रहे हैं।

डाकघर से भी कर सकते हैं आवेदन

suknya yojna gives more interest then ppf

इस योजना के तहत कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। इससे मिलने वाली धनराशि बेटियों की शादी में काम आ सकती है।

सुकन्या योजना के लिए आवेदन करने के लिए डाकघर या किसी कमर्शियल बैंक से आवेदन पत्र लेकर उसे भरें। आवेदन पत्र के साथ कन्या का जन्म प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पिता या मां का पहचान पत्र भी होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed