फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   submit your life certificate at any bank branch

किसी भी ब्रांच में जमा करें 'जिंदा' होने के सबूत

Sat, 09 Mar 2013 08:55 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 08:55 AM IST
विज्ञापन
submit your life certificate at any bank branch

केंद्र के सामान्य और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब जरूरी नहीं कि पेंशनर बैंक की उसी शाखा में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करें, जहां उनका पेंशन खाता है। नई व्यवस्था में पेंशनर संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा पेंशनरों के लिए एक से दूसरे बैंक में पेंशन खाता शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया भी काफी सरल कर दी गई है। इस बाबत केंद्रीय पेंशन लेखा विभाग (सीपीएओ) की तरफ से सभी बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अब तक बैंक की सिर्फ उसी शाखा में लाइफ सर्टिफिकेट स्वीकार किए जाते थे, जहां पेंशनर का खाता खुला हुआ है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

बैंकों के तकनीकी विकास के मद्देनजर सीपीएओ की चीफ कंट्रोलर (पेंशन) वंदना शर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि पेंशनर संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में लाइफ सर्टिफिकेट दे सकते हैं। सिर्फ लाइफ सर्टिफिकेट ही नहीं, अन्य प्रकार के प्रमाणपत्रों को भी जमा करने में पेंशनरों को यह सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed