SBI ने पेन ड्राइव के इस्तेमाल पर किया सतर्क, इन बातों का ध्यान रखने से नहीं होगा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेन ड्राइव का इस्तेमाल आजकल हर व्यक्ति कर रहा है। पेन ड्राइव के इस्तेमाल से बड़ी-बड़ी फाइलों को आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है और आकार में छोटी होने के कारण पेन ड्राइव को साथ रखना भारी नहीं लगता। पेन ड्राइव से फाइल ट्रांसफर करते समय कई बार मालवेयर या वायरस के ट्रांसफर होने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसी स्थिति में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इस संबंध में एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के जरिए ग्राहकों से कहा गया है कि वे पेन ड्राइव के जरिए फाइल ट्रांसफर करते समय थोड़ी ज्यादा सावधानी बरते, नहीं तो इससे बड़ा नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बताया कि थोड़ी से लापरवाही से मालवेयर के शिकार हो सकते हैं। मालवेयर एक सॉफ्टवेयर है जो कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया जाता है। इसके जरिए हैकर्स ग्राहकों को पर्सनल डाटा चुरा लेते हैं, ऐसे में एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्राहकों के इससे बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं
मालवेयर से बचने के लिए क्या करें
- यूएसबी डिवाइस के इस्तेमाल से पहले इस लेटेस्ट एंटीवायरस से स्कैन करें
- डिवाइस में पासवर्ड लगाकर इसे सुरक्षित रखें
- अगर डिवाइस में बैंक डिटेल संबंधी फाइल या फोल्डर हैं तो पहले उन्हें इनक्रिप्ट करें
- यूएसबी में मौजूद डाटा एक्सेस करने के लिए यूएसबी सिक्योरिटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
ग्राहकों को क्या नहीं करना चाहिए
- किसी भी अनजान व्यक्ति से प्रमोशनल यूएसबी डिवाइस ना लें
- अपनी अहम और निजी जानकारियां जैसे बैंक खाते की डिटेल, ऑनलाइन पासवर्ड को पैन ड्राइव में ना रखें
- अगर किसी डिवाइस में वायरस है तो उसमें अपनी पेन ड्राइव ना लगाएं
Your USB device is most likely to be affected by dangerous malware if you use it recklessly. Follow these simple security measures to protect your device.#BeAlert #BeSafe pic.twitter.com/xHPO1Q0dCU
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 8, 2020