फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   special schemes by banks on international women day

Women's Day: बैंकों की तरफ से महिलाओं के लिए कुछ खास स्कीम, शुरू कर सकती हैं अपना बिजनेस

Thu, 08 Mar 2018 01:24 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Mar 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
special schemes by banks on international women day
ladies

आज महिला दिवस है। खुद के पैरों पर खड़ा होना आजकल हर महिला चाहती है। ऐसे में देश भर की विभिन्न बैंकों ने कई तरह की स्कीम लॉन्च कर रखी हैं, जिनका फायदा लेकर के महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका फायदा आधी आबादी उठा सकती है।  

विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की है वैभव लक्ष्मी योजना 
यदि महिला कामकाजी नहीं है और खुद का काम शुरू करना चाहती है तो बैंक लोन की खास सुविधा मुहैया कराता है। प्रोजेक्ट के आधार पर बैंक लोन देता है। लोन की राशि प्रोजेक्ट के आधार पर ही तय की जाती है। बैंक लोन देने के लिए एक गारंटर मांगता है।
विज्ञापन


वैभव लक्ष्मी स्कीम के तहत बैंक महिलाओं को घर के जरूरी सामानों की खरीदारी लिए भी लोन देता है। यह लोन पर्सनल लोन की तरह होता है। इसका रेट फिलहाल 14.5 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विजया बैंक चला रहा है वी स्वशक्ति स्कीम
विजया बैंक कई सालों से महिला कारोबारियों और छोटा बिजनेस शुरू करने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए 'वी स्वशक्ति' योजना चला रहा है। - इसमें बैंक छोटे कारोबार और रोजगार शुरू करने के लिए लोन मुहैया कराता है।

SBI का स्त्री शक्ति पैकेज

special schemes by banks on international women day
sbi

बैंक अपनी महिला ग्राहकों के लिए लोन के इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी तक की विशेष रियायत देता है। इस लोन का मकसद महिलाओं को इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करना है। पांच लाख तक के लोन पर बैंक महिलाओं से किसी तरह की कोलेटरल सिक्यॉरिटी भी नहीं लेता है। प्रॉजेक्ट रिपोर्ट के साथ आई कार्ड और अड्रेस प्रूफ पर लोन मुहैया कराया जाता है। इससे ज्यादा के लिए कोलेटरल लोन अमाउंट के डेढ़ गुने के बराबर का होना चाहिए। 

बैंक ऑफ इंडिया की प्रियदर्शनी योजना 
बैंक महिलाओं को लोन की सुविधा माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस की शुरुआत करने के लिए मुहैया कराता है। बैंक दो लाख रुपये तक महिलाओं को लोन देता है और इसकी ब्याज दरें आमतौर पर ब्याज दरों की तुलना में एक फीसदी कम होती हैं। 

कैनरा बैंक की इस स्कीम में मिलता है 55 साल की महिलाओं को लोन
बैंक 18 से 55 साल की महिलाओं को लोन मुहैया कराता है। इस स्कीम के तहत महिलाएं घर के जरूरी सामान से लेकर सोना, जूलरी, कंप्यूटर आदि तक खरीदने के लिए लोन ले सकती हैं। बैंक लोन की सुविधा हाउस वाइफ, वर्किंग और इंडिपेंडेंट महिलाओं को देता है। 

ओबीसी की महिला विकास योजना 
यह बैंक दो लाख से लेकर 10 लाख तक की राशि का लोन मुहैया कराता है। यही नहीं, महिलाओं को ब्याज दरों में दो फीसदी की छूट भी देता है। 10 लाख से ज्यादा का लोन लेने पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है। यदि लोन दो लोग मिल कर ले रहे हैं और उनमें एक पुरुष है तो काम में महिला की हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी होनी ही चाहिए। कंडिशन सिर्फ यह है कि लोन सात सालों में चुकाना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed