फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sovereign gold bond scheme open 2021 series top open form march 1 here you know the details

10 महीने के सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही सरकार, जानिए कैसे खरीद सकते हैं आप इसे

Mon, 01 Mar 2021 12:35 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Mar 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
sovereign gold bond scheme open 2021 series top open form march 1 here you know the details
sovereign gold bond scheme - फोटो : pixabay

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एकदम सही समय है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत सबसे पहले नवंबर 2015 में हुई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सोने के भौतिक रूप की मांग में कमी लाना है, यानि कि लोग ज्वेलरी से ज्यादा बॉन्ड में निवेश करें। इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानते हैं...

विज्ञापन


कब से शुरू हो रही है सीरीज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू हो रही है और पांच मार्च तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत दस महीने में सबसे कम है यानि दस महीने के निचले स्तर पर है। 
विज्ञापन


प्रति ग्राम सोने की कीमत कितनी है
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। इससे पहले चालू वित्त वर्ष में दूसरी सीरीज यानि मई 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4,590 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं 11वीं सीरीज में बॉन्ड की कीमत 4,912 रुपये प्रति ग्राम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे। 

कितना सोना खरीद सकते हैं
सरकारी गोल्ड बॉन्ड की कीमत बाजार में चल रहे सोने के भाव से कम होती है। बॉन्ड के तौर पर आप सोने में न्यूनतम एक ग्राम और अधिकतम चार किलो तक निवेश कर सकते हैं। इस पर टैक्स छूट भी मिलती है। इसके अलावा स्कीम के जरिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है। 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
इस स्कीम में किसी तरह की कोई धोखाधड़ी और अशुद्धता की संभावना नहीं होती। ये बॉन्ड आठ साल के बाद मैच्योर होंगे, यानि कि आठ साल के बाद पैसा निकासी कर सकते हैं। इसके अलावा पांच साल बाद भी पैसा निकालने का विकल्प होता है। 


कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड
इस गोल्ड की बिक्री बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए होती है। 

बॉन्ड पर कितना ब्याज मिलता है
सॉवरेन गोल्ड स्कीम पर हर साल 2.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। ब्याज निवेशक के खाते में अर्ध-वार्षिक तरीके से जमा किया जाता है। बॉन्ड की मैच्योरिटी होने पर इसे भारतीय रुपये में भुनाया जा सकता है। यह पैसा सीधे निवेशक के खाते में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed