फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   soon banking transactions SMS will be in hindi as well

आपका एटीएम देगा आपके लिए एक नई सुविधा

Tue, 23 Dec 2014 08:45 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
soon banking transactions SMS will be in hindi as well

सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों ने यदि गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मान लिया तो जल्द ही बैंकों से होने वाले लेन-देन की जानकारी आपको हिंदी में मिल सकती है। यही नहीं, एटीएम से निकलने वाली रसीद भी हिंदी में दिए जाने की व्यवस्था हो सकती है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के राज भाषा विभाग ने वित्तीय सेवा विभाग को एक पत्र लिखकर इसके लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों को जरूरी दिशा-निर्देश तैयार करने की बात कही है। फिलहाल देश में बैंकों से लेनदेन करने पर या एटीएम से पैसे निकालने पर मिलने वाली रसीद या मैसेज अंग्रेजी में ही आते हैं।
विज्ञापन


बैंकों के ऑनलाइन वेब पोर्टल पर भी हिंदी में कोई व्यवस्था नहीं है। गृह मंत्रालय का राज भाषा विभाग चाहता है कि बैंकिंग क्षेत्र में हिंदी को बढ़ावा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर

soon banking transactions SMS will be in hindi as well

विभाग द्वारा वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है कि बैंक कई प्रकार की कंप्यूटरीकृत सेवाएं मुहैया कराते हैं, लेकिन इनमें हिंदी में कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा एटीएम से मिलने वाली रसीद भी हिंदी में नहीं मिलती। पत्र में बैंकिंग सेवा में हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। हिंदी भाषी प्रदेशों में इसे जरूरी करने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि इससे पहले भी कई पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन बैंकों से इस बारे में विचार-विमर्श होने के बाद भी ऐसी सुविधा नहीं दी जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed