{"_id":"4ed201e2-8fd7-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sms-alerts-to-caution-investors-against-fraud-schemes-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निवेश स्कीमों के खिलाफ एसएमएस","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
फर्जी निवेश स्कीमों के खिलाफ एसएमएस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 18 Mar 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जी निवेश स्कीमों से आम आदमी को बचाने के लिए कंपनी मामलों का मंत्रालय जल्द ही लोगों को एसएमएस भेजने का अभियान शुरू करने वाला है।
विज्ञापन
इसके तहत लोगों को भेजे जाने वाले एसएमएस में पूरी जांच-पड़ताल के बाद और ठोस जानकारी हासिल करके ही किसी निवेश योजना में पैसा लगाने की सलाह दी जाएगी।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निवेशकों को जागरूक करने का यह अभियान इस महीने के आखिरी सप्ताह में शुरू किया जा सकता है।
फर्जी निवेश ऑफरों और पोंजी स्कीमों से सतर्क रहने के इन मैसेजों को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के नेटवर्क के जरिए देशभर में भेजा जाएगा। इसके अलावा आकाशवाणी और सर्च इंजन गूगल के जरिये भी निवेशों को जागरूक करने के प्रयास किए जाएंगे।
यह जागरूकता अभियान लगातार तीन-चार महीने तक जारी रखा जाएगा और इसपर करीब एक करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। अधिकारी ने बताया कि कंपनी मामलों के मंत्री सचिन पायलट के सुझाव पर मंत्रालय यह एसएमएस अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन