फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   small taxpayers worried about refund

अगर आप भी भरते हैं टैक्स, तो जान लें ये भी

Wed, 18 Feb 2015 11:05 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
small taxpayers worried about refund

बड़े कर दाताओं के आय कर रिफंड अटकने की खबरें तो आती रहती हैं, लेकिन इस वर्ष छोटे कर दाताओं के रिफंड भी अटक रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के चक्कर में आलम यह है कि हजार-दो हजार रुपये के रिफंड लेने वालों को भी चक्कर लगवाया जा रहा है और उन्हें नसीहत दी जा रही है कि मार्च के बाद आना।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस साल प्रत्यक्ष कर के मद में वैसी वसूली नहीं हो रही है, जिसका अनुमान था। ऐसे में उन तमाम उपायों पर अमल किया जा रहा है, जिससे रकम बड़ी दिखे।

विज्ञापन

महज 1200 रुपए के लिए चक्कर

small taxpayers worried about refund

राष्ट्रीय राजधानी में आयकर विभाग के सिविक सेंटर स्थित दफ्तर के बाहर अमर उजाला की मुलाकात सहदेव बहादुर से हुई, जो महज 1,200 रुपये के रिफंड के लिए पिछले पिछले तीन सप्ताह से चक्कर काट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले तो कभी कहा जाता था कि चेक की कॉपी लाओ तो एड्रेस प्रूफ लाओ। अब सब कुछ जमा हो गया तो बाबू ने बोल दिया गया कि झंडेवालान से ऑर्डर नहीं आने की वजह से रिफंड रोक दिया गया है। मार्च के बाद आना, तब मिलेगा रिफंड।

अक्तूबर के बाद बड़े रिफंड नहीं दिए जाते

small taxpayers worried about refund

अधिकारी बताते हैं कि रिफंड का भुगतान रोकने के लिए विभाग की तरफ से कोई आदेश या परिपत्र जारी नहीं किया जाता है, लेकिन राजस्व वसूली अधिक दिखाने के लिए धीमा चलने की बात कोई नई नहीं है।

आमतौर पर अक्तूबर के बाद बड़ी रकम के रिफंड नहीं दिए जाते हैं। इस साल भी देश भर में यही हो रहा है। लेकिन पहले छोटे कर दाताओं के रिफंड को नहीं रोका जाता था। चालू वित्त वर्ष में इस तरह की घटना भी सामने आने लगी है।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सरकार में मौखिक रूप से कोई काम नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed