फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   small Savings Schemes like PPF Sukanya Samridhi NSC interest rates may see reduction from July 1

काम की खबर: एक जुलाई से हो सकता है छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में बदलाव, कटौती संभव

Sat, 15 May 2021 01:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 15 May 2021 01:22 PM IST
सार

सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें तय करती है। इन योजनाओं की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है और कुछ योजनाओं में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन
small Savings Schemes like PPF Sukanya Samridhi NSC interest rates may see reduction from July 1
छोटी बचत योजनाएं - फोटो : pixabay

विस्तार

पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है लेकिन कई बार फाइनेंशल प्लानिंग के बावजूद हम अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। ऐसे में कोरोना महामारी के दौर में कई लोग सरकारी योजनाओं में निवेश कर रहे हैं, जिनसे उनको फायदा हो रहा है। पोस्ट ऑफिस में निवेशकों के लिए तमाम तरह की जमा योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्हें छोटी बचत योजना भी कहते हैं। अब इन छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दर में कटौती हो सकती है। 

विज्ञापन


नई ब्याज दरों में कटौती संभव
सरकार हर तिमाही में सुकन्या समृद्धि योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ), मासिक आय योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें तय करती है। नई दरें एक जुलाई से लागू होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगली तिमाही से लागू होने वाली नई ब्याज दरों में कटौती संभव है। छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की उच्च दरों के कारण, केंद्रीय बैंक व्यापक अर्थव्यवस्था में कम उधारी लागत के लिए संघर्ष कर रहा है। इसलिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर बैलेंस शीट में बदलाव की कवायद जारी है। हालांकि इस मामले में अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इन योजनाओं की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन पर सरकार का हाथ है और कुछ योजनाओं में सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इतनी है ब्याज दर-

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सेविंग डिपॉजिट पर चार फीसदी ब्याज
  • एक साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी ब्याज
  • दो साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी ब्याज
  • तीन साल की टाइम डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी ब्याज
  • पांच साल की टाइम डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी ब्याज
  • पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी ब्याज
  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर 7.4 फीसदी ब्याज
  • मासिक इनकम खाता पर 6.6 फीसदी ब्याज
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी ब्याज
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर 7.1 फीसदी ब्याज
  • किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी ब्याज
  • सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed