फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   small saving scheme interest rate decline by 0.1 percent for next quarter

छोटी बचत योजनाओं पर 0.1 फीसदी घटी ब्याज दर

Sat, 29 Jun 2019 10:49 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 29 Jun 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
small saving scheme interest rate decline by 0.1 percent for next quarter
post office

सरकार ने एनएससी और पीपीएफ सहित सभी छोटी बचत योजनाओं पर जुलाई से सितंबर की तिमाही में ब्याज दरों में 0.1 फीसदी की कटौती की है। इस फैसले का मकसद रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद ब्याज दरों को कम करके बैंकिंग सेक्टर के अनुरूप बनाना है। आरबीआई इस साल तीन बार पॉलिसी रेट में कमी कर चुका है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को बैंकिंग सेक्टर के अनुरूप करने के लिए सरकार ने ब्याज दरें घटाई हैं।

विज्ञापन

अब यह हुई ब्याज दर

2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए जारी वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक पीपीएफ और एनएससी में सालाना ब्याज 8 फीसदी की जगह 7.9 होगी। वहीं, 113 महीने में परिपक्व होने पर किसान विकास पत्र 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी 112 महीने में परिपक्व होने पर 7.7 फीसदी ब्याज मिलता है। 

विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याजदर 8.5 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी होगी। वहीं, 1 से 3 साल की सावधि जमा पर 6.9 फीसदी तिमाही ब्याज मिलेगा। जबकि पांच वर्ष की जमा पर ब्याजदर 7.7 फीसदी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकरिंग डिपॉजिट पर मौजूदा 7.3 फीसदी की जगह 7.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच योजनाओं पर ब्याज दर 8.7 फीसदी से घटाकर 8.6 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed