फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Shop Without Swapping With Credit and Debit Card

इस कार्ड से करें एक मूवी टिकट बुक, दूसरा मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

Thu, 08 Jan 2015 03:54 PM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Shop Without Swapping With Credit and Debit Card

निजी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने देश का पहला कॉन्टेक्टलेस क्रेडिट व डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड के जरिए सिर्फ कार्ड को दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट किया जा सकता है। भुगतान के लिए ग्राहक को मर्चेन्ट टर्मिनल में कार्ड की डिपिंग या स्वैपिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन


इस तरह नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक पर आधारित यह कार्ड क्लोनिंग और अन्य तरह की गड़बड़ियों से निजात दिलाते हैं और पारंपरिक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से ज्यादा सुरक्षित होते हैं। इसके अलावा इसमें ट्रांजैक्शन को पूरा करने में पारंपरिक कार्ड की तुलना में समय भी कम लगता है।
विज्ञापन

एक के साथ एक फ्री मूवी टिकट

Shop Without Swapping With Credit and Debit Card

आईसीआईसीआई बैंक अपने इन कार्ड के साथ ग्राहकों को कई तरह के ऑफर व लाभ भी उपलब्ध करा रहा है। इनमें डायनिंग, ग्रोसरीज और सुपरमार्केट में दोगुने रिवॉर्ड प्वाइंट, बुक माई शो डॉट कॉम पर एक टिकट की बुकिंग पर दूसरा टिकट मुफ्त मिलेगा।

इतना ही नहीं, इसके तहत 800 से अधिक रेस्टोरेंट्स पर डाइनिंग ऑफर, एयरपोर्ट लाउंज में कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेज, एचपीसीएल आउटलेट्स में फ्यूल सरचार्ज पर छूट, विल्स लाइफ स्टाइल वाउचर के लाभ और मुफ्त दुर्घटना बीमा व पर्चेज प्रोटेक्शन शामिल हैं।

तीन शहरों में हुआ है पेश

Shop Without Swapping With Credit and Debit Card

बैंक के मुताबिक, उसके कोरल कॉन्टेक्टलेस क्रेडिट कार्ड और एक्सप्रेशंस वेव डेबिट कार्ड क्रमश: मास्टरकार्ड कॉन्टेक्टलेस और वीजा पेवेव तकनीक पर आधारित हैं। बैंक ने शुरुआती तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुड़गांव, हैदराबाद और मुंबई में इन कार्ड्स को पेश किया है।

इन शहरों में कॉन्टेक्टलेस पेमेंट को स्वीकार करने में सक्षम 1,200 से अधिक ईडीसी मशीनों को स्थापित किया गया है। मर्चेंट्स में क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स, कॉफी शॉप, शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंप को शामिल किया गया है, जहां तेज ट्रांजैक्शन की काफी जरूरत पड़ती है। जल्द ही अन्य शहरों में भी यह सुविधा शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन

क्या कहा कार्यकारी निदेशक ने

Shop Without Swapping With Credit and Debit Card

लॉन्च के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राजीव सभरवाल ने कहा, "हमने हमेशा ही अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पेश करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। देश में सबसे पहले कॉन्टेक्टलेस पेश किया जाना हमारी इसी सोच को दर्शाता है।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वे बोले, "इससे हमारे ग्राहकों को स्पीड के साथ-साथ ट्रांजैक्शन में बेहतर सुरक्षा भी मिलेगी। हमें उम्मीद है कि यह भारतीय पेमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाने वाला कदम साबित होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed