फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   service tax on only 40 percent of the amount

रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों के लिए काम की खबर

Wed, 10 Jun 2015 12:24 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
service tax on only 40 percent of the amount

अगर आप किसी रेस्तरां में खा रहे हैं, जिसमें एयरकंडीशनर नहीं लगा है तो आपको अपने बिल पर सर्विस टैक्स नहीं चुकाना होगा। एयरकंडीशनर रेस्तरां में भी खाने पर सर्विस टैक्स बिल के 40 फीसदी हिस्से पर ही देना होगा।

विज्ञापन


ऐसे में 1 जून से लागू 14 फीसदी के सेवा कर (एजुकेशन सेस को शामिल कर) के मद्देनजर अब कुल राशि पर प्रभावी टैक्स की दर सिर्फ 5.6% होगी। पहले यह 4.94% थी।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक एयर कंडीशन, सेंट्रल या इसके किसी हिस्से में हीटिंग सुविधा रहित रेस्तरां, इटिंग ज्वायंट या मेस में खाने पर आने वाले बिल पर सर्विस टैक्स नहीं देना होगा।

विज्ञापन

इसे ऐसे समझें

service tax on only 40 percent of the amount

दूसरे शब्दों में कहें तो सिर्फ एयरकंडीशनर और एयर-हीट रेस्तराओं को ही अब सर्विस टैक्स देना होगा। ऐसे रेस्तराओं में बिल की कुल रकम से 60 फीसदी की कटौती के बाद बाकी बची 40 फीसदी की राशि पर सर्विस टैक्स लगेगा।

ऐसे में 1 जून से लागू 14 फीसदी के सेवा कर (एजुकेशन सेस को शामिल कर) के मद्देनजर अब कुल राशि पर प्रभावी टैक्स की दर सिर्फ 5.6 फीसदी ही होगी।

एक जून, से पहले सर्विस टैक्स की दर 12.36 थी। इसमें एजुकेशन सेस शामिल था। उस दौरान सर्विस टैक्स की प्रभावी दर 4.94 फीसदी पड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed