{"_id":"614ed7218ebc3e09f8397065","slug":"senior-citizens-should-keep-these-things-in-mind-regarding-health-insurance-for-better-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके काम की खबर: फायदे में रहना है तो स्वास्थ्य बीमा खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें वरिष्ठ नागरिक","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
आपके काम की खबर: फायदे में रहना है तो स्वास्थ्य बीमा खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें वरिष्ठ नागरिक
Sat, 25 Sep 2021 01:30 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:30 PM IST
सार
नई तकनीक और आविष्कारों से स्वास्थ्य खर्च बढ़ गया है। ऐसे में आज के दौर में स्वास्थ्य बीमा बेहद जरूरी है। कोरोना काल में इसका महत्व और भी बढ़ा है।
विज्ञापन
Health Insurance
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कई कर्मचारी जीवनभर ग्रुप मेडिक्लेम या ऑफिस की ओर से दिए गए मेडिक्लेम पर निर्भर रहते हैं। लेकिन जब वे रिटायर होते हैं, तो उनके पास हेल्थ कवर नहीं होता है। अगर होता भी है तो इतना कम जो अस्पताल के खर्च को पूरा नहीं कर सकता। वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस बेहद जरूरी है। रिटायरमेंट के बाद स्वास्थ्य देखभाल पर खर्च बढ़ता जाता है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस रिटायरमेंट के बाद भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कामकाजी जीवन के दौरान।
विज्ञापन
बाजार में जनता के लिए कई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान उपलब्ध हैं। लेकिन जब बात रिटायरमेंट की आती है, तो ज्यादा लाभ के लिए आपको उस वक्त के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन
गंभीर बीमारी की कवर सूची को ध्यान से पढ़ें
क्लेम के खारिज होने से बचने के लिए दस्तावेजों और गंभीर बीमारी की कवर सूची को ध्यान से पढ़ें। कुछ बीमारियों के मामले में क्लेम की राशि पॉलिसी में तय सम अश्योर्ड राशि से परे अपेक्षाकृत कम होती है।
विज्ञापन
मौजूदा बीमारी के वेटिंग पीरियड का रखें ध्यान
हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले ही जान लें कि कंपनी मौजूद बीमारी को कवर करेगी या नहीं। कुछ बीमा कंपनियां पहले से मौजूद बीमारी को कवर करती हैं और कुछ नहीं। ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। पॉलिसी खरीदने से पहले ही उसका मूल्यांकन करें। वेटिंग पीरियड 24 महीने से 48 महीने तक का हो सकता है। इसलिए वही योजना चुनें जो कम वेटिंग पीरियड में आपकी मौजूदा बीमारी कवर करती हैं।
को-पेमेंट क्लॉज भी जरूरी
पॉलिसीधारक बीमित सेवाओं के लिए पहले से तय राशि का अपनी जेब से भुगतान करता है। इसे को-पेमेंट क्लॉज कहा जाता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बाजार में उपलब्ध लगभग सभी योजनाएं को-पेमेंट की शर्त के साथ आती हैं। इसलिए आप वहीं योजना चुनें जो आपको पहले से मौजूद और अन्य क्लेम पर कम फीसदी भुगतान करने का ऑफर देती हो। अतिरिक्त प्रीमियम देकर इस को-पेमेंट को माफ करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
अस्पताल में कमरे और ICU की सीमाएं
कई ऐसी कंपनियां हैं जो अस्पताल में कमरे और आईसीयू के लिए भुगतान को सीमित रखती हैं। उन सीमाओं के बाद का भुगतान पॉलिसीधारक को ही करना होता है। इसलिए इंश्योरेंस लेने से पहले इस बात पर ध्यान देना जरूरी है। केवल उन्हीं इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनें जो आपके अस्पताल में भर्ती होने पर आपके पूरे इलाज (कमरे का किराया और नर्सिंग के खर्चों सहित) को कवर करती हैं।
प्रीमियम के भुगतान से जुड़ी जानकारी जरूरी
रिटायरमेंट के बाद पॉलिसी टर्म के प्रीमियम के भुगतान के लिए आपको दिक्कत आ सकती है। मालूम हो कि अनेक बीमा कंपनियां अधिकतम पॉलिसी टर्म पर एकमुश्त प्रीमियम भरने पर छूट देती करती हैं। इसलिए आप फैमिली डिस्कांउट और कंपनी द्वारा निर्धारित अवधि में टेस्ट रिपोर्ट्स को जमा करने पर डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।