फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   senior citizens get maximum benefit in saving and health insurance cover in current budget 2018

बजट 2018: सीनियर सिटीजंस को हुआ सर्वाधिक फायदा, बढ़ेगा हेल्थ इन्श्योरेंस का कवर

Mon, 05 Feb 2018 01:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
senior citizens get maximum benefit in saving and health insurance cover in current budget 2018

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए 2018-19 के बजट में जहां मीडिल क्लास और बड़े टैक्सपेयर्स को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। वहीं सीनियर सिटीजंस को इस बजट के बाद से उनकी सेविंग में बढ़ोतरी होगी और इन्श्योरेंस कवर भी बढ़ जाएगा। जेटली ने सीनियर सिटीजंस को ज्यादा लाभ देने की कोशिश की है, जिनकी देश की आबादी में 9 फीसदी के करीब हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन


सेविंग अकाउंट पर मिले इंटरेस्ट पर इतना होगा फायदा
जेटली ने इस बार के बजट में जो प्रस्ताव दिया है, उसके अनुसार सीनियर सिटीजंस को अगले वित्त वर्ष में सेविंग अकाउंट में मिलने वाले इंटरेस्ट को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर के 50 हजार रुपये कर दिया है। अगर यह इंटरेस्ट सेविंग अकाउंट के अलावा फिक्सड डिपॉजिट अथवा आरडी अकाउंट से मिलेगा, तो उस पर भी टैक्स में छूट मिलेगी। इस हिसाब से अब इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 194ए के अनुसार अब ऐसे इंटरेस्ट पर टीडीएस नहीं कटेगा। 

विज्ञापन

सीनियर सिटीजंस करते हैं एफडी, पोस्ट ऑफिस में ज्यादा निवेश

senior citizens get maximum benefit in saving and health insurance cover in current budget 2018

जेटली ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि देश भर के वरिष्ठ नागरिक सबसे ज्यादा पोस्ट ऑफिस स्कीम और बैंक एफडी में निवेश करते हैं।

बढ़ेगा हेल्थ इन्श्योरेंस का कवर
वित्त मंत्री ने कहा कि धारा 80डी के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम या चिकित्सा व्यय हेतु कटौती सीमा को 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है। अब सभी वरिष्ठ नागरिक किसी स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम या किसी चिकित्सा के संदर्भ में 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष तक कटौती के लाभ का दावा कर सकेंगे।

गंभीर बीमारी के लिए 1 लाख रुपये का कवर
वित्त मंत्री ने धारा 80डीडीबी के अंतर्गत गंभीर बीमारी से संदर्भ में चिकित्सा खर्च के लिए कटौती सीमा को वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 60 हजार रुपये से और अति वरिष्ठ नागरिकों के मामले में 80 हजार रुपये से बढ़ाकर सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक लाख रुपए का प्रस्ताव किया। इन रियायतों से वरिष्ठ नागरिकों को 4 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर लाभ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed