फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi waives off service charge on fund transfer service by eighty percent

SBI ने दी अपने ग्राहकों को सौगात, इस सर्विस पर लगने वाले चार्ज में की 80 फीसदी की छूट

Thu, 26 Oct 2017 10:43 AM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 26 Oct 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
sbi waives off service charge on fund transfer service by eighty percent
sbi

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। बैंक ने फेस्टिव सीजन के बाद अपने ग्राहकों को सौगात दी है, जो इसकी नेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। केंद्र सरकार की कैशलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने फंड ट्रांसफर पर लगने वाले सर्विस चार्ज में 80 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


15 अक्टूबर से घटा सर्विस चार्ज
बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घोषणा करते हुए कहा कि सर्विस चार्ज 15 अक्टूबर से घटा दिया गया है। 
विज्ञापन


 
अब लगने लगा है यह चार्ज
बैंक ने IMPS फंड ट्रांसफर करने के लिए चार स्लैब बनाए हैं। पहला 0 से एक हजार रुपये, दूसरा 1001 रुपये से लेकर के 10 हजार रुपये, तीसरा 10001 से एक लाख रुपये और चौथा 100001 से 2 लाख रुपये का स्लैब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले स्लैब में कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। दूसरे स्लैब में 1 रुपया, तीसरे स्लैब में 2 रुपये और चौथे स्लैब में 3 रुपये IMPS फंड ट्रांसफर करने पर सर्विस चार्ज देना होगा। IMPS यानि इंस्टेंट मनी पेमेंट सर्विस की सुविधा के जरिए इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 24 घंटे और सातों दिन कभी भी किसी भी समय पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। सामान्य इंटरनेट बैंकिंग सिर्फ बैंकिंग के घंटों तक ही सीमित होती है लेकिन IMPS सेवा छुट्टी के दिन या फिर दिन रात कभी भी इस्तेमाल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed