फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   SBI services stopped: SBI will stop these services from 1 december

4 दिन बाद बंद हो जाएंगी एसबीआई की यह चार सेवाएं, अभी से कर लें यह काम

Mon, 26 Nov 2018 12:43 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
SBI services stopped: SBI will stop these services from 1 december

चार दिन बाद 30 नवंबर है। इस दिन के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए चार प्रमुख सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर देगा। इसलिए अगर आपने अभी तक बैंक की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया है तो 1 दिसंबर से आपको काफी मुश्किलें हो जाएंगी। आइए जानते हैं इन चार सर्विसों के बारे में.....

विज्ञापन


1 दिसंबर से नहीं काम करेगी नेटबैंकिंग

बैंक ने अपने समस्त ग्राहकों को अपनी बैंकिंग वेबसाइट Online SBI पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि 1 दिसंबर से पूरे देश में नेटबैंकिंग की सुविधा कई लोगों के लिए ब्लॉक हो जाएगी। ग्राहकों को सुविधा चालू रखने के लिए अपना मोबाइल नंबर बैंक की शाखा में जाकर के रजिस्टर कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर नेटबैंकिंग की सुविधा को ब्लॉक कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



यह है नंबर रजिस्टर्ड करने का तरीका

  • आपका मोबाइल नंबर SBI के साथ रजिस्टर्ड है या फिर नहीं है, इसका आसानी से पता लगा सकते हैं।
  • आपको बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद अपने माई अकाउंट और प्रोफाइल टैब पर क्लिक करना होगा।
  • प्रोफाइल टैब पर पर्सनल डिटेल/मोबाइल पर क्लिक करेंगे। 
  • इसके बाद आपसे प्रोफाइल पासवर्ड मांगा जाएगा।
  • प्रोफाइल पासवर्ड हमेशा लॉगिन पासवर्ड से अलग होता है। 
  • जैसे ही आप प्रोफाइल पासवर्ड सबमिट करेंगे वैसे ही आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दिखाई देगी।
  • अगर मोबइल नंबर नहीं दिखे तो फिर इसको बैंक की शाखा में जाकर के रजिस्टर्ड कराना होगा।  

जीवन प्रमाण पत्र

SBI services stopped: SBI will stop these services from 1 december

बैंक ने अपने पेंशन खाताधारकों को सूचित करते हुए कहा है कि उन्हें 30 नवंबर से पहले अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करना होगा, अन्यथा उनका पेंशन खाता बंद कर दिया जाएगा। जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कर पाने की सूरत में उनके खाते में पेंशन का पैसा जमा नहीं होगा। 

बैंक ने कहा है कि पेंशन खाताधारक अपने जीवन प्रमाणपत्र को दो तरह से जमा करवा सकते हैं। पहला तरीका है बैंक की शाखा में जाकर इसको जमा कराने का और दूसरा नेटबैंकिंग के जरिए ऑनलाइन अपलोड करने का। प्रत्येक पेंशनधारक के लिए बैंक के लिए अपना जीवन प्रमाण जमा करना जरूरी होता है। इसके बाद उनके खाते में साल भर पेंशन का पैसा जमा होता रहता है। 

अब कोई भी पेंशन धारक आसानी से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है। केंद्र सरकार ने आधार नंबर के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक वेबसाइट को शुरू किया है। jeevanpramaan.gov.in के जरिए ऐसा किया जा सकता है।

बंद होगा एसबीआई का Buddy ऐप

1 दिसंबर से एसबीआई अपने मोबाइल वॉलेट बडडी ऐप को पूरी तरह से बंद कर देगा। इसलिए अगर आपने इस ऐप में कोई धनराशि छोड़ी हुई है तो फिर उसे तुरंत निकाल लें। बैंक ने अब अपना योनो ऐप लांच कर दिया है। इस ऐप में ही लोगों को अब वॉलेट की सुविधा दी जा रही है। 

पेंशनभोगियों को लोन

अगर आप SBI की किसी भी शाखा से पेंशन प्राप्त करते हैं और इस पर लोन लेना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करें। बैंक ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत में ही इस स्कीम को शुरू किया था। इस स्कीम के तहत लोन लेने वाले पेंशन भोगियो को किसी तरह की प्रोसेसिंस फीस नहीं देनी पड़ेगी। हालांकि यह स्कीम भी 30 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। यह लोन 76 साल से कम उम्र वाले केंद्रीय, राजकीय और सेना से रिटायर होने वाले लोगों को दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed