SBI ने शुरू की Rewards स्कीम, अब हर बार ट्रांजेक्शन करने पर मिलेंगे प्वाइंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे काम करेगा रिवार्डज प्वाइंट स्कीम
इस स्कीम के तहत बैंक आपको डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, पर्सनल बैंकिंग, लोन अकाउंट, रुरल बैंकिंग, एसएमई अकाउंट पर किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर आपको रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। इन प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप फ्री गिफ्ट, सर्विस और मर्केंडाइज लेने के लिए कर सकते हैं।
यहां कर सकते हैं इस्तेमाल
प्वाइंट्स का इस्तेमाल आप इसका इस्तेमाल मूवी टिकट खरीदने, मोबाइल डीटीएच रीचार्ज करने, एयर टिकट खरीदने, एपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, एसबीआई गिफ्ट कार्ड और अन्य की खरीद के लिए कर सकते हैं।
ऐसे बने स्टेट बैंक रिवार्डज का हिस्सा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी कस्टमर स्टेट बैंक रिवार्डज में पहले से ही एनरोल्ड किए जा चुके हैं। प्रत्येक सदस्य के पास स्टेट बैंक रिवार्डज के साथ केवल एक सदस्यता होगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तमाम खातों में मिलने वाले रिवार्डज एक ही कस्टमर आईडी (सीआईएफ) में मर्ज कर दिए जाएंगे।
कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे रिवार्ड प्वाइंट
अगर आप अपने रिवार्डज प्वाइंट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको खुद को स्टेट बैंक रिवार्ड में रजिस्टर्ड करवाना होगा। इसके लिए आपको www.StateBankRewardz.com पर साइन अप करना होगा। वेबसाइट के अलावा आप स्टेट बैंक रिवार्डज मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।