अब घर पर आएगा बैंक, एसबीआई ने शुरू की नई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है। बैंक ने अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे बैंकिंग की सुविधा को लांच किया है। इस सुविधा के तहत वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग कार्य करने के लिए ब्रांच आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ऐसे ग्राहकों की जरूरतों को केवल कुछ शर्तों के साथ पूरा करेगा।
यह मिलेंगी सुविधाएं
जो सुविधाएं ग्राहकों को मिलेंगी उनमें कैश पिकअप और डिलीवरी, चेक पिकअप, चेकबुक स्लिप, लाइफ सर्टिफिकेट और फॉर्म 15एच पिकअप शामिल हैं। ये सेवा 70 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को मिलेगी। इसके अलावा दिव्यांग और दृष्टिबाधित लोगों को भी सुविधा मिलेगी। दिव्यांग ग्राहकों को इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा।
यह शर्तें होनी चाहिए पूरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि जिन ग्राहकों की केवाईसी पूरी है उन्हें ही ये सुविधा मिलेगी। इनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा होम ब्रांच के 5 किलोमीटर के दायरे में ही ये सेवा मिलेगी।
इनको नहीं मिलेगा लाभ
बैंक ने कहा है कि संयुक्त खाता, छोटे बच्चों के खाते और चालू खाते वाले खाताधारकों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। बैंक ने कहा है कि लोगों को इसके लिए 60 रुपये से लेकर के 100 रुपये की फीस चुकानी होगी।
22 हजार शाखाओं के साथ सबसे बड़ा नेटवर्क
एसबीआई की देश भर में 22 हजार शाखाएं हैं। इन शाखाओं से करीब 58 हजार एटीएम का नेटवर्क भी जुड़ा है। बैंक की नेटबैंकिंग सेवा का उपयोग छह करोड़ ग्राहक करते हैं।