{"_id":"600ea0d092cbc5686303d8ad","slug":"sbi-retirement-benefit-fund-nfo-start-at-rs-5000-double-profits-from-fd-and-50-lakh-insurance-for-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI की नई योजना से होगा मोटा मुनाफा, पांच हजार रुपये से शुरू करें निवेश, मिलेगा 50 लाख तक का इंश्योरेंस","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
SBI की नई योजना से होगा मोटा मुनाफा, पांच हजार रुपये से शुरू करें निवेश, मिलेगा 50 लाख तक का इंश्योरेंस
Mon, 25 Jan 2021 04:33 PM IST
स्वाति सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद के लिए बचत करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने एक नई स्कीम रिटायरमेंट बेनेफिट फंड का एलान किया है। इस नए फंड ऑफर में तीन फरवरी तक निवेश किया जा सकता है। रिटायरमेंट के बाद के लिए बचत की चाहत रखने वाले एसबीआई की म्यूचुअल फंड की नई स्कीम में निवेश कर मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कम से कम 5,000 रुपये का कर सकते हैं निवेश
एसबीआई की नई स्कीम का नाम एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड सॉल्यूशन ओरिएंटेड स्कीम है। निवेशक कम से कम 5,000 रुपये के साथ इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एनएफओ किसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी की नई स्कीम होती है। इसके जरिए म्यूचुअल फंड कंपनी शेयरों, सरकारी बॉन्ड जैसे इंस्ट्रूमेंट में निवेश करने के लिए निवेशकों से पैसे जुटाती है।
विज्ञापन
मिलेगा 50 लाख रुपये तक का बीमा
एसबीआई म्यूचुअल फंड अपने ग्राहकों को 50 लाख रुपये तक का बीमा भी दे रहा है। इसके तहत कोई भी निवेशक तीन साल और उससे ज्यादा समय के लिए एसबीआई रिटायरमेंट बेनिफिट फंड के तहत टर्म इंश्योरेंस कवर का विकल्प चुन सकता है। इससे किसी दुर्घटना होने की स्थिति में नॉमिनी को 50 लाख रुपये तक का कवर मिल जाएगा। एसआईपी इंश्योरेंस की खासियत यह है कि पहले तीन साल में बीमा कवर बढ़ेगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं पैसा
रिटायरमेंट बेनिफिट फंड सॉल्यूशन ओरिएंटेड फंड स्कीम में भी ये सुविधा मिल रही है। निवेशक स्कीम में डिविडेंड विकल्प पर SWP सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं और अपने निवेश को तिमाही आधार पर सिस्टमैटिक तरीके से निकाल सकते हैं। हालांकि यह लॉक-इन अवधि के अधीन होगा. यह सुविधा निवेशक को रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को पूरा करने में मदद कर सकती है।