फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi reduces charge by 75 percent on minimum average balance

SBI ने दी सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने पर राहत, 75 फीसदी तक घटाया चार्ज

Tue, 13 Mar 2018 12:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
sbi reduces charge by 75 percent on minimum average balance

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 25 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों को राहत देते हुए मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्ज में 75 फीसदी की कटौती कर दी है। ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। एसबीआई ने कहा कि उसने यह फैसला तमाम हितधारकों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर लिया है।

विज्ञापन

 
एसबीआई सहित देश भर के अन्य बैंक अब खाते में पर्याप्त राशि न होने पर पेनाल्टी लगाने लगे हैं। अब मेट्रो शहरों में रहने वालों के लिए 3 हजार रुपये, छोटे शहरों के कस्टमर्स के लिए 2 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह एक हजार रुपये तय की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 अक्टूबर से तय की गई थी नई दरें
एसबीआई ने 1 अक्टूबर से अपनी मिनिमम ऐवरेज बैलेंस की दरें तय कर दी थी। हालांकि अन्य बैंकों में यह दर एक हजार रुपये से लेकर के 25 हजार के बीच में है। सरकारी बैंकों में जहां मिनिमम बैलेंस रखने की दर काफी कम है, वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में यह काफी ज्यादा है। 

मेट्रो और बड़े शहरों में लगेगा यह चार्ज
बैंक ने मेट्रो और बड़े शहरों के खाताधारकों पर लगने वाले चार्ज में भारी कटौती की है। अब अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न रखने वाले ग्राहकों से बैंक 50 रुपये के बजाय 15 रुपये काटेगा। इसमें 18 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। बैंक के इस कदम से करोड़ों ग्राहकों को लाभ मिलेगा, जो किसी वजह से खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते हैं। 

छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में 10 रुपये
छोटे शहरों और गांव-कस्बों में रहने वाले लोगों को भी बैंक ने राहत दी है। जहां पहले दोनों जगह 40 रुपये बैंक काटता था, वहीं अब यह छोटे शहरों में 12 रुपये और गांव-कस्बों के लिए 10 रुपये कर दिया है। 

ऐसे करें अपने मिनिमम बैंलेंस का कैल्कुलेशन

sbi reduces charge by 75 percent on minimum average balance
sbi
आप अपने मिनिमम बैलेंस का कैल्कुलेशन आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बैंक 1 तारीख से लेकर के महीने के आखिरी तक अकाउंट में रहने वाले बैलेंस को देखते हैं। मान लीजिए आपका एसबीआई में खाता है और आप मेट्रो शहर में रहते हैं।
  • आपने किसी भी महीने की एक तारीख को 5 हजार रुपये जमा किए और 10 तारीख को 3 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 तारीख को फिर से 5 हजार रुपये जमा कर दिए। 
  • अब एक तारीख से लेकर के 10 तारीख तक का बैलेंस 5000*9=45000 रुपये
  • इसके बाद 10 तारीख से लेकर के 20 तारीख का बैंलेंस 2000*11=22000 रुपये
  • इसके बाद बैलेंस 20 तारीख से लेकर के 30 तारीख तक का बैलेंस 10*7000=70000 रुपये
  • अब आप इनका जोड़ कर लीजिए यानी कि (45000+22000+70000=137000 रुपये)
  • अब इसको 30 से भाग देकर के आपके पास 4566 रुपये का ऐवरेज आएगा। इस हिसाब से आप पर किसी तरह की कोई पेनाल्टी बैंक आपके सेविंग बैंक अकाउंट पर नहीं चार्ज करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed