फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi link home loan rate to repo rate from july 1

एसबीआई ने दिया तोहफा, आरबीआई के रेपो रेट से लिंक होगा होम लोन

Sat, 08 Jun 2019 12:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 08 Jun 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
sbi link home loan rate to repo rate from july 1

देश के सबसे बड़े बैंक--भारतीय स्टेट बैंक-- ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती करने के बाद अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने कहा है कि अब होम लोन को रेपो रेट से लिंक किया जाएगा।

विज्ञापन

1 जुलाई से लागू होगा नियम

शुक्रवार देर शाम को बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा वो अब रेपो रेट के आधार पर अपने होम लोन की पेशकश करेंगे। यह सुविधा एक जुलाई से शुरू होगी। 

विज्ञापन

एक लाख से ऊपर के बचत खातों को किया था लिंक

इससे पहले बैंक ने एक मई से एक लाख रुपये से ऊपर के बचत खातों में मिलने वाले ब्याज को रेपो रेट से लिंक किया था। ऐसा करने वाला यह पहला बैंक बन गया था। एसबीआई अबतक बचत खातों में एक लाख रुपये तक रखने वाले लोगों को 3.50 फीसदी की दर से ब्याज देता था। बीते 1 मई से इसमें 0.25 फीसदी की कटौती हो गई। 1 मई से नई ब्याज दर 3.25 प्रतिशत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा असर

बैंक के इस कदम का असर 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा, जिन्होंने होम लोन लिया हुआ है। अब जब भी आरबीआई अपने रेपो रेट में बदलाव करेगा, उसका असर तुरंत होम लोन पर भी पड़ेगा। अगर केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की, तो फिर एसबीआई भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा। 

यह होती है रेपो रेट

रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को कर्ज देते हैं। रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed