फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   sbi launches new unique app for atm card holders

SBI एटीएम कार्ड धारकों के लिए शुरू हुई यूनिक सर्विस, कार्ड को कभी भी कर सकेंगे ऑन-ऑफ

Sat, 17 Mar 2018 11:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
sbi launches new unique app for atm card holders
sbi
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों एटीएम कार्ड धारकों के लिए एक यूनिक सर्विस  ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से बैंक के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को सुविधानुसार ऑन-ऑफ कर सकेंगे। इसके साथ ही कार्ड के खो जाने पर इस ऐप की मदद से ब्लॉक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


एसबीआई क्विक से हर मुश्किल होगी आसान
एसबीआई ने अपने इस ऐप को क्विक नाम दिया है। बैंक ने इस ऐप को एंड्रायड और आईओएस दोनों वर्जन पर लॉन्च किया है। बैंक के अनुसार कोई भी ग्राहक इस ऐप की मदद से  अपने कार्ड को कंट्रोल कर सकता है। वहीं इस ऐप की मदद से एटीएम पिन भी जेनरेट किया जा सकेगा। 
विज्ञापन





ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले इस ऐप को शुरू करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आपको ऐप के रजिस्ट्रेशन फीचर में जाकर जिस नंबर पर ऐप डाउनलोड किया है उसे एंटर करना है। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

यानी इसके जरिए आप अपने कार्ड की सिक्योरिटी का पूरा इंतजाम केवल स्मार्टफोन के माध्यम से कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप को तभी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जब जिस मोबाइल नंबर पर इस ऐप को डाउनलोड किया गया है वह बैंक में रजिस्टर्ड हो। 

एसएमस के जरिए मिलेंगी यह सर्विस

sbi launches new unique app for atm card holders
sbi
अगर आप एसएमएस के जरिए अपना कार्ड ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको BLOCK-- space--डेबिट कार्ड के आखिरी 4 डिजिट लिखकर 567676 पर मैसेज भेजना होगा।  वहीं एटीएम कार्ड से होने वाले ट्रांजेक्शन को भी आप इस ऐप की मदद से ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इस ऐप की मदद से एटीएम, प्वाइंट ऑफ सेल, ई-कॉमर्स और नेशनल व इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन को एक टच से बंद व चालू कर सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है तो फिर एसएमएस करके भी इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। 

अगर आप मैसेज से ऐसा करना चाहते हैं तो आपको SMS 09223588888 पर भेजना है। मैसेज भेजने का फॉर्मेट इस तरह है- 

एटीएम ट्रांजेक्शन 
स्विच ऑन के लिए-- SWONATM-- space-- कार्ड के अंतिम 4 डिजिट 
स्विच ऑफ के लिए-- SWOFFATM-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट 

पीओएस 
स्विच ऑन के लिए--SWONPOS-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट
स्विच ऑफ के लिए-- SWOFFPOS-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट

ई-कॉमर्स
स्विच ऑन के लिए-- SWONECOM-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट
स्विच ऑफ के लिए--SWOFFECOM-- space-- कार्ड के अंतिम 4 डिजिट

इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन
स्विच ऑन के लिए--  SWONINTL-- space-- कार्ड के अंतिम 4 डिजिट
स्विच ऑफ के लिए--  SWOFFINTL-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट

डॉमेस्टिक ट्रांजेक्शन
स्विच ऑन के लिए-- SWONDOM-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट
स्विच ऑफ के लिए-- SWOFFDOM-- space--कार्ड के अंतिम 4 डिजिट

नहीं होंगे किसी तरह के फाइनेंस ट्रांजेक्शन
बैंक ने साफ किया है कि इस ऐप की मदद से कोई भी खाताधारक किसी तरह का कोई फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। इससे केवल सर्विस के बारे में जानकारी मिलेगी, जो कि आप एटीएम पर जाकर के लेते हैं। इस ऐप पर आपको बैंक का यूजर नेम और पासवर्ड नहीं देना होगा। केवल बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed